Let’s travel together.

युवती ने की आत्महत्या:पिता बोले- कोई लड़का मोबाइल पर करता था परेशान

0 183

 

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन शहर के वार्ड ग्यारह पटेल नगर मोहल्ले में 20 वर्षीय संजना विश्वकर्मा पुत्री सोनू विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी के पास मोबाइल देखकर पिता ने उसे डांट फटकार लगाई थी। इसके बाद बेटी ने पढ़ाई वाले कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब उसके भाई ने खिड़की में से देखा तो बहन फंदे पर झूल रही थी। उसने यह जानकारी अपने पिता को दी। वह तुरंत अंदर पहुंचे तो कोहराम मच गया।इसके तदुपरांत मृतका युवती संजना को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन गमगीन हो उठे।युवती की खुदकुशी के मामले की जांच पड़ताल फिलहाल कोतवाली पुलिस कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811