Let’s travel together.

सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान का हाथ खींचने पर ट्रोल हुए पति अनस एक्ट्रेस ने दी सफाई

107

रविवार को मुंबई में बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। बीती शाम एक ही छत के नीचे कई सितारे देखने को मिले। इस पार्टी में सलमान खान से लेकर शहनाज गिल और रश्मि देसाई तक ने शिरकत की। वहीं सना खान भी अपने पति अनस सईद के साथ बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस और उनके पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद से यूजर्स ने सना के पति को काफी ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर सफाई भी दी है।

सना का हाथ खींचने पर ट्रोल हुए अनस

बाबा सिद्दीकी हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं। हमेशा ही इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल होते हैं। इस बार भी उन्होंने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जहां कई बॉलीवुड और टेलीविजन स्टार्स पहुंचे। सना खान भी कभी इंडस्ट्री का चमकता सितारा रही हैं। सना खान प्रेग्नेंट हैं, और इफ्तार पार्टी में वे बुर्का पहने पहुंची थीं। इस दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। सना खान और अनस सईद ने पैपराजी के कैमरे में कई तस्वीरें क्लिक कराईं। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। इसी बीच अब एक वीडियो सामने आया, जिसमें ये देखा जा सकता है कि अनस सना का हाथ खींचकर उन्हें ले जा रहे हैं।

सना खान ने दी सफाई

वीडियो में सना थकी हुई नजर आ रही हैं। प्रेग्नेंट पत्नी को इस तरह खींचने पर उनके पति को यूजर्स ने काफी ट्रोल किया। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने कमेंट कर इस बात की सच्चाई बताई है। अनस सईग पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा, उसे सांस को लेने दो। एक अन्य ने लिखा ये क्या बर्ताव है। वे उन्हें ऐसे क्यों खींच रहा है, जबकि वे प्रेग्नेंट हैं।

सना खान ने इस वीडियो पर सफाई देते हुए कमेंट में लिखा, ‘ये वीडियो अभी मैंने देखा। मैं जानती हूं कि मेरे सभी प्यारे भाई और बहनों को देखने में ये अजीब लग रहा है और मुझे खुद भी। हम लोग ड्राइवर से काॅन्टैक्ट नहीं कर पा रहे थे। कार का भी पता नहीं लग रहा था। मैं काफी देर तक खड़ी थी, और मुझे काफी पसीना भी आ रहा था। मैं बहुत असहत हो गई थी, तो इसलिए वे मुझे जल्दी से आरामदायक जगह पर ले जा रहे थे, जहां मैं पानी पीयूं और खुली हवा में सांस ले सकूं। मैं ही वह थी, जिसके उन्हें कहा था कि जल्दी अंदर चलते हैं क्योंकि हम पैपराजी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते थे, जो दूसरे लोगों की तस्वीरें खींच रहे थे। सबसे विनती है कि इसका कुछ और मतलब न निकालें। आप सबकी फिक्र के लिए शुक्रिया।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811