Let’s travel together.

ससुराल से आए एक Call ने उड़ाए लड़की के परिवार वालों के होश, थाने पहुंचा मामला

84

तपा मंडी: स्थानीय वाल्मीकि चौक स्थित रामगढ़िया परिवार की एक विवाहिता ने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तंग होकर नशीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इसके आरोप में पति, ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतका गगनदीप कौर के पिता मक्खन सिंह ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है कि उसने अपनी बेटी की शादी रघुवीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह के पुत्र उत्विंदर सिंह से 8 वर्ष पहले करवाई थी। बाद में युवती का पति नशा करने के कारण उसे प्रताड़ित करने लगा।

उन्होंने कहा कि गण्यमान्य लोगों को साथ लेकर समझाने पर भी उसे समझ में नहीं आया। नशे की लत के चलते नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने के बावजूद उनके लाखों रुपए बर्बाद हो गए। 2 दिन पहले उनके पास फोन आया कि लड़की गगनदीप कौर ने कुछ जहरीला निगल लिया है और वह अस्पताल में भर्ती है। ब्यान में कहा गया है कि मृतका के पति उत्विंदर सिंह, ससुर रघुवीर सिंह, जेठ राजिंदर सिंह और जेठानी अमनी कौर ने उसे जबरन मरने के लिए विवश किया।

जब चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बरनाला भेज दिया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सरपंच कालेके सुखदेव सिंह, पूर्व पंच गुरमेल सिंह, करम सिंह, जसवीर सिंह, भिंडर पाल सिंह, जगदेव सिंह, गुरलाल सिंह, मलकीत सिंह आदि ने न्याय की मांग की और कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |     24 घंटे की बारिश ने बढ़ाई गरीबों की मुसीबत, कच्चे मकानों की दीवारें गिरना शुरू     |     दो किलोमीटर सड़क के लिए वर्षों से तरस रहा खेड़ा गांव, बारिश में बह गई पुलिया की मिट्टी     |     एक करोड़ दस लाख का पीएम श्री स्कूल बारिश में बना तालाब, 2 से 3 फीट पानी में डूबी पूरी बिल्डिंग     |     सुनहरा गांव में महिला पर पांच महिलाओ ने लाठी डंडो से किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811