रायसेन ।जिला मुख्यालय के ग्राम रतनपुर में एक घर में देर रात्रि घर में मिनी ट्रक के घुस जाने से अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है ओर एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 2 जून की रात्रि करीब साढ़े 11 बजे की होना बताई जा रही है। इस दुर्घटना में विक्रम उम्र 23 वर्ष की मौत एवं महाराज का पैर टूट गया है।
3 जून की सुबह 10 बजे परिजनों ने कार्रवाई की मांग की एवं जिला अस्पताल में मृतक का पीएम हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की इस हादसे में विक्रम सिंह पुत्र चंदन ङ्क्षसह उम्र करीब 23 निवासी ग्राम रतनपुर की मौत हो गई एवं महाराज ङ्क्षसह पुत्र चंदन सिंह घायल हो गया है।