Let’s travel together.

इस मूलांक के लोगों में होता है नेतृत्व करने का गुण भविष्य में बनते हैं अच्छे नेता

89

अंक ज्योतिष में हर एक अंक का विशेष महत्व है। अंक ज्योतिष मूलांक पर आधारित होते हैं। ये 0 से लेकर 9 अंकों के बीच में होते हैं। हर एक मूलांकी की अपनी खासियत होती है।

इनकी जानकारी से आप किसी भी व्यक्ति के सारे राज जान सकते हैं। मूलांक एक तरह का अंक होता है। जो जन्म तारीख से जोड़कर बनता है। जैसे आप की जन्म तारीख 15 है तो आपका मूलांक 1 5 =6 होगा। इस क्रम में आज हम जानेंगे मूलांक 1 वाले लोगों के बारे में कुछ जरूरी बातें।

1 अंक वाले होते हैं दृढ़ निश्चयी – जो व्यक्ति 1, 10, 19 व 28 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 1 होता है। अंकशास्त्र में 1 अंक को विशेष महत्व दिया गया है। इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इसका प्रभाव उस व्यक्ति के व्यवहार पर भी पड़ता है। 1 मूलांक वाले काफी दृढ़ निश्चयी होते हैं। वे किसी काम को किए बिना पीछे नहीं हटते हैं। स्वामी ग्रह सूर्य के कारण मूलांक 1 वाले जातक काफी स्वाभिमानी होते हैं।

ये दूसरों से निवेदन नहीं कर सकते। इसलिए उन्हें दूसरों के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोगों की तर्क शक्ति बहुत तेज होती है। ये सही स्थान पर सटीक वाक्य व शब्द बोलते है। जिससे दूसरों के सामने उनका बेहतर प्रभाव पड़ता है। उनकी आकर्षक और कर्ण प्रिय आवाज के चलते लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी बुद्धिमान भी होते हैं। वे अपनी तर्क शक्ति से दूसरों का दिल जीत लेते हैं। वे कठिन समय में भी अपना हौसला नहीं खोते। इस कारण वे विकट परिस्थितियों में भी कुशल नेतृत्व कर सकते हैं।

ऐसे व्यक्ति की सोच उतकृष्ठ होती है। अच्छे-बुरे में अंतर करना जानते है। ऐसे में सही काम का निर्णय बहुत जल्दी ले लेते हैं। उन्हें अपने लिए गए निर्णय पर कभी अफसोस नही होता है।

मूलांक 1 वाले जातक कर्म प्रधान होते हैं। उन्हें स्वयं काम करना ज्यादा पसंद होता है। इसलिए वे दूसरों पर कार्य के लिए कभी निर्भर नहीं रहते। ऐसे व्यक्ति काफी कर्मठ होते है और कार्य को पूरा करने के लिए खूब मेहनत करते हैं।स्वामी ग्रह सूर्य के तेज के कारण ऐसे व्यक्ति काफी आकर्षक व सुंदर होते हैं। लंबे कद-काठी वाले ऐसे शख्स किसी का भी मन मोह लेते हैं।स्त्री कुछ छोटे कद काठी की रह सकती हे किन्तु ये शारीरिक रूप से हष्ट-पुष्ट व बलवान होती हैं। ऐसे व्यक्ति को किसी भी काम को करने से डर नहीं लगता।

ये नए काम को भी बड़े साहस के साथ करते हैं। ये काफी पराक्रमी भी होते है, इसलिए ऐसे शख्स सेना व पुलिस के क्षेत्र में कार्य करते देखे जा सकते हैं। मूलांक 1 वाले जातक पढ़ाई में बहुत तेज होते हैं। उनकी स्मरण शक्ति तेज होती है। उनका लेखन भी सुंदर होता है। ऐसे शख्स उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। 1 वाले व्यक्तियों की रुचि शोध कार्यों में ज्यादा होती है। मूलांक 1 अंक वाले लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं होती है। उनका जीवन ऐश्वर्यशाली होता है। उनके पास मां लक्ष्मी हमेशा रहती हैं। वे सभी तरह की सांसारिक व विलासितापूर्ण सुखों का भोग करते हैं।

ये काफी शौकीन प्रवृत्ति के होते हैं।

सूर्य के प्रभाव से मिलता है मान-सम्मान

सूर्य ग्रह के प्रभाव के चलते 1 अंक वाले व्यक्तियों को समाज में मान-सम्मान मिलता है। इनके अच्छे काम के लिए इन्हें प्रसिद्धि भी मिलती है। इनका नाम लंबे समय तक लोग याद रखते हैं।

मूलांक 1 वाले जातकों की दोस्ती 1,6 और 7 अंकों वाले लोगों से ज्यादा अच्छी होती है। इन्हें दोस्तों से जरूरत पड़ने पर मदद मिल जाती है। ऐसे व्यक्ति की दोस्ती लंबे अरसे तक रहती है। ये अपने रिश्ते में वफादार होते हैं। जातक बाहर से भले ही कठोर होते हैं, लेकिन भीतर से उनका मन कोमल रहता है। वे प्रेम को भली-भांति समझते हैं। यदि इनका विवाह 7 अंक के जातक से हो तो, वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा होता है। बाकी मूलांक वालों से भी इनका तालमेल धीरे-धीरे बैठा ही लेते है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811