Let’s travel together.

रेल यात्रियों की पसंद बनी एसी श्रेणी ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

101

ग्वालियर। ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्री अब स्लीपर से ज्यादा एसी कोच में सफर करना पसंद कर रहे हैं। स्लीपर कोच की तुलना में एसी कोच में आरक्षण कराने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है, लेकिन कोच सीमित होने की वजह से यात्रियों को हमेशा एसी कोच में लंबी वेटिंग ही मिलती है। रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए ट्रेनों में एसी कोचों की संख्या में इजाफा करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में जबलपुर से आने वाली ट्रेनों में एक-एक थर्ड एसी कोच स्थाई तौर पर लगाया जा रहा है। पहले चरण में जून माह से 10 ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाएंगे।

एक कोच बढ़ने से बढ़ेंगी 80 सीटें

इन कोच के लगने से एक ट्रेन में 80 सीटें बढ़ जाएंगे। रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में जबलपुर से 7 जून 2023 से और गाड़ी संख्या 12122 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 8 जून थर्ड एसी को अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 12189 जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस में जबलपुर से 9 जून और गाड़ी संख्या 12190 हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस में हजरत निजामुद्दीन से 10 जून से थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर से हजरत निज़ामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जबलपुर से 14 जून और गाड़ी संख्या 22182 हजरत निज़ामुद्दीन से जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हजरत निजामुद्दीन से 15 जून से कोच लग रहा है। दरअसल, गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए एसी कोच ज्यादा आरामदायक होते हैं। वर्तमान में रेलवे ने अधिकतर ट्रेनों में जर्मन तकनीक पर आधारित लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) कोचों की व्यवस्था की है। इन कोचों में जहां यात्रियों को झटके कम महसूस होते हैं, तो वहीं उन्हें स्पेस भी ज्यादा मिलता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811