Let’s travel together.

प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले लाडली उत्सव अतंर्गत दो बालिकाओं को बाघा बॉर्डर भेजा गया

0 183

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे लाडली उत्सव मां तुझे प्रणाम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में महिला बाल विकास विभाग ने दो लाडलियों को सीमा बाघा बॉर्डर रवाना किया।
जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे लाडली उत्सव आयोजन अंतर्गत जो खेल युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है जो एक जून से छः जून तक चलाया जाएगा इसके अंतर्गत 120 पात्र लाडलियों को महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न जिलों से अंतरराष्ट्रीय बाघा हुसैनी वाला बॉर्डर पंजाब में भेजने का आयोजन किया गया है जहां यह लाडलियों को भेजा जा रहा है जिससे सीमा पर होने वाली गतिविधियों से रूबरू हो सके । इस योजना अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा दो लाडलियों को चयनित किया गया है इनमें शामिल बालिका कु मानसी जोशी एवं कु तानिया वर्मा का चयन हुसैनी वाला बाघा बॉर्डर पंजाब के लिए चयन किया गया है प्रदेश भर से चयनित बालिकाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में इन बालिकाओं के दल को रवाना किया । इनमें सांची महिला बाल विकास विभाग द्वारा मां तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत भ्रमण पर जाने वाली दोनों उक्त बालिकाओं का स्वागत करते हुए रवाना किया गया इस भ्रमण से बालिकाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होगी सीमा पर पहुंच कर यह बालिकाओं को बताया जायेगा कि सीमा पर हमारे सैनिक हमारे देश की रक्षा में किस प्रकार दिन-रात जुटे रहते हैं तथा सेना की गतिविधियों से अवगत कराया जायेगा यह बालिकाएं एक जून से छः जून तक भ्रमण पर रहेगी इस अवसर पर महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सांची श्रीमती साधना राय एवं पर्यवेक्षक ऊषा वैले एवं सुश्री आशा सिंह सहित उपस्थित विभागीय कर्मचारियों ने बालिकाओं को फूल मालाओं से स्वागत करते हुए भोपाल के लिए रवाना किया । जहां से सभी बालिकाओं को मुख्यमंत्री द्वारा रवाना किया गया ।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811