Let’s travel together.

कमल दहल प्रचंड पहुँचे इंदौर,मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया आत्मीय स्वागत

0 108

 

इंदौर में नेपाली मूल के नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री प्रचंड का किया स्वागत
इंदौर आकर भाव-विभोर हुए नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड

इंदौर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर विमानतल पर नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और उनके साथ आये प्रतिनिधि-मंडल का भावभीना स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के आत्मीय व्यवहार से अभिभूत नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड ने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वे उनसे पहली बार मिले हैं। प्रधानमंत्री श्री प्रचंड के साथ अन्य अतिथि में सुश्री गंगा दहल, नेपाल के विदेश मंत्री श्री नारायण प्रकाश सोद सहित अन्य मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत और नेपाल अत्यंत प्राचीन राष्ट्र हैं। भारत और नेपाल भले ही दो शरीर हों पर सांस्कृतिक रूप से वे एक हैं। दोनों का सांस्कृतिक वैभव, सभ्यता और संस्कार एक जैसे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आने वाले दिनों में और भी प्रगाढ़ होंगे।

भगोरिया, गणगौर, कथक और ढोल-तासों के उद्घोष के साथ भावभीना स्वागत

नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड के इंदौर आगमन पर मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य का प्रदर्शन किया गया। निमाड़ का गणगौर और साथ में भगोरिया के उल्लासपूर्ण नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इंदौर के युवाओं के श्री स्वर ध्वज पथक के 50 सदस्यीय दल ने ढोल-तासों और केसरिया ध्वज के साथ उद्घोष करते हुए प्रधानमंत्री श्री प्रचंड का स्वागत किया। बालिकाओं द्वारा स्वागत में कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

जन-प्रतिनिधियों से मुलाकात

प्रधानमंत्री श्री प्रचंड इंदौर एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में जन-प्रतिनिधियों से भी मिले और इंदौर के पोहे और समोसे का भी स्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें इंदौर की विशेषताओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रधानमंत्री श्री प्रचंड के उज्जैन रवाना होने के बाद एयरपोर्ट परिसर में उपस्थित नेपाली मूल के नागरिकों से मिले और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने आए विभिन्न दलों से मुलाक़ात कर उनके प्रदर्शन को सराहा।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला तथा श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री गौरव रणदिवे एवं नागरिकों ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |     धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक रही रौनक     |     स्वदेशी के दीप से रोशन होगा बरेली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को साकार कर रहा मध्यप्रदेश, गौसंवर्धन और प्राकृतिक खेती के नए मॉडल बन रहे विकास के आधार – श्री राजेन्द्र शुक्ल      |     उप मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तथा पाथवे का किया लोकार्पण     |     मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, लगभग 250 हेक्टेयर होगा सफारी का क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811