Let’s travel together.

नगर पालिका का 318 करोड़ से अधिक का बजट पास, बहेगी विकास की गंगा

0 99

शहर के सर्वांगीण विकास का बजट बनाया गया है-नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

अनुराग शर्मा  सीहोर

शहर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का बजट बनाया गया है। इसमें नागरिकों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। करीब 318 करोड़ से अधिक के बजट में सबसे ज्यादा 69 करोड़ अमृत योजना मिशन 2.0 के तहत खर्च होंगे। उक्त विचार शहर के नगर पालिका के सभाकक्ष में प्रस्तावित बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 का सर्व सम्मिति से बजे पेश करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष बजट में 75 करोड रुपए की वृद्धि की है, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आशीर्वाद से शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

बजट बैठक के दौरान सभापति अजय पाल राजपूत, नगर पालिका सीएमओ योगेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, कार्य पालन यंत्री रमेश वर्मा, कार्यालय अधीक्षक चंद्रप्रकाश राठौर, समस्त पार्षद के अलावा पत्रकारगण और क्षेत्रवासी शामिल थे। जिन्होंने शहर के अरबों रुपए के इस बजट को सर्व सम्मिति से हर्ष व्यक्त करते हुए पूरे हर्ष के साथ अपना समर्थन किया।


उन्होंने बताया कि इसमें पानी की लाइन के साथ सीवर लाइन बिछाने के अलावा पार्कों का सौंदर्यीकरण, घाटों का नवनिर्माण, डामरीकरण कार्य, आडोटोरियम हाल, नवीन बस स्टैंड निर्माण पर करीब 25 करोड़, जिम/स्विमिंग पूल निर्माण, शहर में स्टेडियम निर्माण, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन ट्रंचिंग ग्राउंड, नवीन कार्यालय भवन ग्रीन ब्लिडिंग, सोलर प्लांट, शहीद स्मारक सौंदर्यीकरण, मुख्यमंत्री घोषण से विकास कार्य, ट्रंचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट का बायोरेमेडियेशन और नवीन दुकान/काम्प्लेक्स निर्माण आदि किया जाना है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित करने के लिए पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष बजट में 75 करोड़ रुपए की वृद्धि की गई है, जिसके अंतर्गत विशेषकर उक्त नवीन प्रस्तावित कार्य है तथ मुख्य रूप से शहर में नवीन सड़क, नाली, जल प्रदाय, सौंदर्यीकरण और स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बजट को तैयार करने के लिए बीते दिनों शहरवासियों के अलावा जनप्रतिनिधियों और परिषद के साथियों से सलाह भी ली गई। इसी सलाह के आधार पर नगर पालिका का बजट पेश किया गया। बजट में निर्माण, सफाई, पथ-प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था में विस्तार के लिये बल दिया गया है।
प्रस्तावित बजट वित्तीय वर्ष 2023-24
बजट का विवरण निम्नानुसार है।
1. कुल आय-3,18,06,15,000/-
2 कुल व्यय-3.18,06,14,000/-
नवीन प्रस्तावित कार्य
1.मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत सड़कों का डामरीकरण कार्य- 5,00,00,000/-(पांच करोड़ रूपये)। 2.आडोटोरियम हॉल-5,00,00,000/-(पांच करोड रूपये)। 3. नवीन बस स्टैण्ड निर्माण 25,00,00,000/- (पच्चीस करोड रूपये)। 4. जिम / स्विमिंग पूल निर्माण- 5,00,00,000/-(पांच करोड रूपये)। 5.शहर में स्टेडियम निर्माण 5,00,00,000/, 6. अमृत योजना मिशन 2.0-
(अ) जल प्रदाय योजना-30,00,00,000/-(तीस करोड रू)
(ब) सीवरेज योजना-35,00,00,000/-(पैंतीस करोड रू)
(स) सीवन नदी सौंदर्यीकरण-4,00,00,000/-(चार करोड रू)
7. ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन ट्रेचिंग ग्राउण्ड-10,00,00,000/-(दस करोड रू) 8. नवीन कार्यालय भवन ग्रीन ब्लिडिंग-2,50,00,000/-(ढाई करोड रू) 9. सोलर प्लांट- 20,00,000/-(बीस लाख रू) 10. शहीद स्मारक सौंदर्यीकरण- 5,00,00,000/-(पांच करोड़ रू), 11. मुख्यमंत्री घोषणा से विकास कार्य-36,00,00,000/-(छत्तीस करोड रू), 12. ट्रंचिंग ग्राउण्ड में लीगेसी वेस्ट का बॉयोरेमेडियेशन-10,00,00,000/-(दस करोड रू), 13. नवीन दुकान-काम्प्लेक्स निर्माण- 10,00,00,000/-(दस करोड रू) रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |     पुलिस की तत्परता से 28 घंटे में मंदिर चोरी मामले मे हुआ बडा खुलासा      |     वनों और वन्यजीवों के लिए आदिवासियों का त्याग अनुकरणीय : शिवराज सिंह चौहान     |     करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811