Let’s travel together.

मून स्टोन धारण करने से जीवन में आते हैं ये बड़े बदलाव

87

Moon Stone: आज की तारीख में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी तनाव को झेल रहा है। मानसिक तनाव की वजह से उसका पूरा जीवन प्रभावित रहता है। बच्चों पर पढ़ाई का, महिलाओं घर की जिम्मेदारियों, पुरुषों पर परिवार का भरण पोषण करने का प्रेशर रहता है। रत्न शास्त्र में इस प्रकार के तनाव को कम करने के बारे में बताया गया है। यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा दूषित हो जाता है, तो आत्म विश्वास कमजोर होने के साथ-साथ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। वैवाहिक जीवन पर भी बुरा असर पड़ता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। यदि आप चाहे, तो इस रत्न को धारण कर सकते हैं। इससे आपको अवश्य लाभ मिल सकता है। मून स्टोन नाम का ये रत्न जीवन में कई परिवर्तन ला सकता है। जानिए मून स्टोन रत्न पहनने के लाभ और तरीका।

मून स्टोन पहनने से मिलने वाले लाभ

-मून स्टोन चंद्रमा को मजबूत करने में काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

-मून स्टोन को धारण करने से मानसिक तनाव दूर होता है।

-मून स्टोन को धारण करने से आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है।

-मून स्टोन से आत्म विश्वास भी मजबूत होता है।

-मून स्टोन धारण करने से छिपी क्रिएटिविटी भी बाहर निकलकर आती है।

-मून स्टोन रत्न धारण करने से व्यापार के साथ-साथ करिअर में भी लाभ मिलता है।

-मून स्टोन धारण करने से भाग्य का पूरा साथ मिलता है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।

-मून स्टोन को वह व्यक्ति भी धारण कर सकता है जिस किसी भी चीज का फोबिया होता है।

कब और किस राशि वालों का धारण करना चाहिए मून स्टोन

मून स्टोन का स्वामी चंद्र ग्रह होता है। कर्क राशि के जातकों के लिए यह लाभप्रद बताया गया है। इसके अलावा लेखक,कलाकार,संगीतकार और अन्‍य क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोग भी इसे धारण कर सकते हैं। रत्न शास्त्र के अनुसार, मून स्टोन को सोमवार या फिर पूर्णिमा के दिन पहनना शुभ साबित हो सकता है। इसे दाएं हाथ की सबसे छोटी अंगुली में पहनना शुभ होगा।

मून स्टोन धारण करने की विधि

मून स्टोन के रत्न को चांदी की अंगूठी में जड़वा लें। सोमवार की शाम को एक कटोरी में गंगाजल में इस अंगूठी को डाल दें। इसके बाद 108 बार ॐ चंद्राय नमः:मंत्र का जाप करें। इसके बाद गंगाजल से अंगूठी को निकालकर पहन लें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811