Let’s travel together.

9 बच्चियों से रेप, 8 की हत्या, एक को जिंदा छोड़ा… अब फांसी पर चढ़ेगा दरिंदा

0 106

यूपी में एक बार फिर दिल देहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां मासूम बच्चियों की रेप के बाद हत्या करने के दोषी को सजा सुनाई गई। दरअसल, यूपी के महुआ में रहने वाले सुनील को 9 बच्चियों के साथ रेप करने के बाद उनकी हत्या करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। सेक्टर-65 थाने में 12 नवंबर 2018 को साढ़े 3 साल की बच्ची की हत्या व पॉक्सो एक्ट के केस में एडिशनल सेशन जज शशि चौहान की कोर्ट ने ये सजा दी है। कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। साथ ही बच्ची के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के भी कोर्ट ने आदेश दिए हैं।

सेक्टर-65 थाने में ये एफआईआर 12 नवंबर 2018 को हत्या व पॉक्सो एक्ट की धारा में दर्ज हुई थी। 11 नवंबर 2018 को सेक्टर-65 थाना एरिया में झुग्गियों में रहने वाले सुनील पास में खेल रही तीन बच्चियों के पास गया और उन्हें 10 रुपये का नोट दिखाकर अपने साथ दुकान पर चलने को कहने लगा। दो बच्चियां नहीं गईं लेकिन साढ़े 3 साल की एक बच्ची चली गई थी। जिसके बाद दोषी ने सेक्टर-66 एरिया में बच्ची को लेकर जाकर रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। सुनील भी अपनी झुग्गी से फरार हो गया था।

12 नवंबर 2018 को बच्ची का शव सेक्टर-66 एरिया में पड़ा मिला था। बच्ची के माता-पिता वेस्ट बंगाल के मूल निवासी थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की थी। बच्ची को पटक-पटक कर उसने मार दिया था। सिर पर ईंट व पत्थर से भी वार किए गए थे। पुलिस की ओर से केस में सुनील पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील को 19 नवंबर 2018 को अरेस्ट कर लिया था।

सिर्फ एक ही लड़की जिंदा छोड़ा 
20 नवंबर 2018 को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसने सिर्फ यही नहीं बल्कि 9 बच्चियों को इस तरह रेप के बाद मौत के घाट उतारा था। आरोपी ने सिर्फ एक ही लड़की को रेप के बाद जिंदा छोड़ा था। वह सिकंदरपुर के पास का मामला था। यह वारदात 15 जून 2013 को सिकंदरपुर के पास हुई थी। डीएलएफ इलाके में आयोजित भंडारे में गई 5 साल की बच्ची से रेप हुआ था।

सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो पिलर संख्या 47-48 के बीच बच्ची लहूलुहान हालत में मिली थी। उसे बेहद नाजुक हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। बच्ची के साथ बर्बरता से रेप किया गया था। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन केस में कोई सुराग नहीं लगा जिस पर 2014 में अनट्रेस रिपोर्ट पुलिस ने कोर्ट में दायर कर दी थी। फरवरी 2018 में फोर्टिस हॉस्पिटल में बच्ची के प्राइवेट पार्ट की 13वीं बार सर्जरी हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811