Let’s travel together.

अच्छी फिटनेस के लिए खेलना जरूरी – सीईओ उमराव सिंह मरावी

0 114

 

माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम पर दिए जा रहे प्रशिक्षण में बच्चों का उत्साह बढ़ाया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 
शिवपुरी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिक्षा विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वधान में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बैडमिंटन खेल का प्रशिक्षण श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में दिया जा रहा है। गुरुवार को यहां पर जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अरुण शर्मा ने बैडमिंटन खेलने वाले बच्चों से मुलाकात की और यहां पर बच्चों को मेडल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम पर ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत शिक्षा विभाग और खेल युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में समर कैंप का आयोजन चल रहा है। इसी दौरान बैडमिंटन के लिए भी बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं। खेल परिसर पर शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी महेंद्र सिंह तोमर और जिला खेल अधिकारी केके खरे के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए गुरुवार को खेल स्टेडियम पहुंचे जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने कहा कि अच्छी फिटनेस लिए खेल जरूरी है। शिवपुरी में इतना अच्छा स्टेडियम मौजूद है, स्थानीय खिलाड़ियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण में आने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर बैडमिंटन कोच राजीव श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, ललित शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता अशोक गुप्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811