Let’s travel together.

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

0 579

पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया: प्रीतम सिंह

पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना: राहुल सिंह

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें मध्यप्रदेश वेयर हाऊसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष राहुल सिंह, संगठनात्मक जिला प्रभारी डॉ अभिलाष पांडे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला महामंत्री रामेश्वर अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, अतिथि रूप में मंचासीन रहे।

बैठक के दौरान राहुल सिंह ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का कार्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचना है। दमोह जिले के संगठनात्मक प्रभारी अभिलाष पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांधी के ग्रामोदय, लोहिया के सर्वोदय और दीनदयाल के अंत्योदय के विचारों पर चलने वाली पार्टी है और भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान का काम किया है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा समाज के सबसे बड़े वर्ग पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने और नेतृत्व देने के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा का गठन किया।।


जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दमोह हर कसौटी पर खरा उतरता है। कार्यसमिति की बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की 80% उपस्थिति सराहनीय है जब से पिछड़ा वर्ग मोर्चा का गठन हुआ है तभी से संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि दमोह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश में नंबर वन पर कार्य कर रही है।
बैठक मे सभी नव पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गये।
बैठक का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दोनों जिला महामंत्री कृष्णकांत सिंह और महेन्द्र राठौर ने किया।
इस आपेक्षित बैठक मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला सराफ, अभिषेक राय, मुन्ना यादव, शिवकुमार कुर्मी, जिला मंत्री अरूण सोनी, राहुल ताम्रकार, अंशुल सोनी, मनोज राय, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक साहू, कार्यालय मंत्री दीपक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनीष सोनी, पंकज राय, नगर महामंत्री नर्मदा राय सहित सभी जिलापदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंडलों के महामंत्रियों की उपस्थिति रही।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811