Let’s travel together.

सुधार के नाम पर बदली डीपीआर तो बन गई खामियों की इमारत

120

 ग्वालियर। चौतरफा बदनामी झेल रहे हजार बिस्तर अस्पताल की डीपीआर(डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में सुधार के नाम पर कई अहम बदलाव किए गए। यही बदलाव आज परेशानी का कारण बन रहे हैं, क्योंकि सुधार क्या हुआ यह तो किसी को नहीं पता, लेकिन अस्पताल की डीपीआर में हुए बदलाव परेशानी का सबब बन रहे हैं। हर दिन उजागर हो रहीं खामियां हजार बिस्तर अस्पताल की बदनामी का कारण बन रही हैं। डीपीआर में हुए बदलाव के क्या कारण रहे और जब बदलाव हुआ तो उसमें जेएएच व जीआर मेडिकल कालेज प्रबंधन की राय क्यों नहीं ली गई, यह सवाल खड़े हो रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर पूर्व डीन का कहना है कि डीपीआर में पहले जेएएच व हजार बिस्तर अस्पताल को लिंक करने का प्राविधान था और मुख्य द्वार भी जेएएच की ओर बनाया जाना था, लेकिन यह सब कब बदला गया किसी को पता नहीं चला। हालात यह हैं कि 400 करोड़ के अस्पताल में अंडरग्राउंड पार्किंग तक नहीं दी गई। इतनी खामियां उजागर होने के बाद भी शासन-प्रशासन मौन है।

2018 में हुआ था डीपीआर में सुधार

जीआर मेडिकल कालेज प्रबंधन का कहना है कि वर्ष 2018 में डीपीआर में सुधार के नाम पर डीन, अधीक्षक सभी को भोपाल बुलाया गया था। बैठक एसीएस राधेश्याम जुलानिया ने ली थी, जिसमें पीआइयू के अफसर भी शामिल हुए थे। डीपीआर में सुधार किया गया, लेकिन देखने में आया कि सुधार के नाम पर कई ऐसे परिवर्तन हुए जो आज परेशानी बन गए हैं। दोनों परिसर को एक करने या लिंक करने का विकल्प ही गायब हो गया। मुख्य गेट हाकी अकादमी के सामने कर दिया गया, अंडरग्राउंड पार्किंग नहीं दी गई।

इन खामियों के लिए कौन जिम्मेदार

-दोनों अस्पताल परिसर अलग-अलग किए, जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं।

-जेएएच व हजार बिस्तर अस्पताल के परिसर एक या लिंक नहीं किया गया।

-मुख्य गेट जेएएच की ओर न बनाकर हाकी स्टेडियम के सामने बनाया गया।

-जनरल वार्ड में कूलर के लिए स्थान व बिजली के प्वाइंट नहीं लगाए गए।

-दीवारों में दरारें व सीलन आने लगी।

-पाइपलान फूटने लगी।

-सीवेज चोक की समस्या आ रही।

-सीढ़ियां और लिफ्ट पास-पास नहीं बनाए गए।

-अंडरग्राउंड पार्किंग नहीं बनाई। अस्पताल में वाहन पार्किंग के लिए जगह नहीं।

इनका कहना है

डीपीआर में हजार बिस्तर अस्पताल का मुख्यद्वार जेएएच की ओर बनाया जाना था, अंडरग्राउंड पार्किंग बनाए जाने का प्राविधान था, दोनों परिसर एक करने की बात याद नहीं है पर बाद में डीपीआर में सुधार के नाम पर यह बदल दिया गया। कूलर व एसी के प्वाइंट के के लिए पीआइयू के अफसरों को समय-समय पर बोला गया, लेकिन उनका जवाब था कि जो डीपीआर में होगा उसी के अनुसार बनेगा। डीपीआर की मांग की तो वह अस्पताल निर्माण के दौरान उपलब्ध नहीं कराई गई।

– डा़ देवेन्द्र कुशवाह, नोडल अधिकारी, योजना विकास शाखा जीआरएमसी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811