Let’s travel together.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता 5 श्रेणियों में आयोजित

0 168

मेरा वोट मेरा भविष्य- एक वोट की शक्ति

प्रतिभागियों से 15 मार्च तक प्रविष्टियां आमंत्रित

सुरेन्द्र जैन रायपुर
पहली राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता के लिए पांच श्रेणियों में प्रविष्टियां 15 मार्च तक आमंत्रित किया गया है।विजेता प्रतिभागी को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से हर वोट के महत्व को दोहराने के लिए एक राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता- ‘मेरा वोट मेरा भविष्य- एक वोट की शक्ति’ शुरू की है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के भाग के रूप में प्रतियोगिता की पांच श्रेणियां हैं जिनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, वीडियो निर्माण प्रतियोगिता और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता शामिल हैं।
गीत, वीडियो बनाने और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों संस्थागत, पेशेवर और शौकिया में वर्गीकृत किया गया है।प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन विजेताओं को रोमांचक नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक श्रेणी में एक विशेष उल्लेख श्रेणी के तहत नकद पुरस्कार होंगे। संस्थागत श्रेणी में 4 विशेष उल्लेख होंगे जबकि व्यावसायिक और शौकिया श्रेणी में प्रत्येक में 3 विशेष उल्लेख होंगे।

प्रतिभागी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वेबसाइट https://ecisveep.nic.in/contest/ पर विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम और शर्तो का पालन करना होगा।प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियों को विवरण के साथ voter contest@eci.gov.in या https://voterawarenesscontest.in/ पर ईमेल कर सकते है। जिस प्रतियोगिता और श्रेणी के लिए प्रतिभागी आवेदन कर रहा है उसका नाम ईमेल के विषय में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को प्रतियोगिता की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। सभी प्रविष्टियां 15 मार्च, 2022 तक ईमेल आईडी: voter- contest@eci.gov.in पर प्रतिभागियों के विवरण के साथ जमा की जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811