Let’s travel together.

मध्य प्रदेश में बीएड सहित एनसीटीई के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन 25 मई से

95

भोपाल। प्रदेश के बीएड कालेज सहित राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के आठ अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 25 मई से पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रथम चरण के लिए 30 मई तक पंजीयन होंगे। प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। एनसीटीई पाठ्यक्रम सहित बीएड कालेजों में मार्गदर्शिका और समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इस बार भी मेरिट सूची के आधार पर आनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे।

इसमें उल्लेखित है कि प्रदेश के बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत और दूसरे राज्य के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। वहीं इस बार कई नए बदलाव एनसीटीई ने किए हैं। इसमें प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण की समाप्ति के एक माह तक प्रवेश निरस्तीकरण की प्रक्रिया संचालित होगी।

इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को यूजी व पीजी में 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य

बीएड में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का यूजी एवं पीजी (विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी विषय) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं इंजीनियरिंग और तकनीकी (विज्ञान एवं गणित विशेषज्ञता) या अन्य समकक्ष परीक्षा के विद्यार्थियों को 55 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। वहीं अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

यह है समय-सारिणी

प्रथम चरण – द्वितीय चरण -तृतीय चरण

आनलाइन पंजीयन एवं च्वाइस फिलिंग – 25 से 30 मई

-7 से 12 जून

-19 से 24 जून

आनलाइन दस्तावेज सत्यापन

– 26 मई से दो जून तक

-8 से 15 जून -20 से 27 जून

बीपीएड एवं एमपीएड के लिए फिटनेस टेस्ट

– 26 मई से दो जून तक

-8 से 15 जून

-20 से 27 जून

मेरिट सूची का प्रकाशन

– 5 जून -17 जून

-30 जून

मेरिट सूची एवं वरीयता अनुसार प्रथम चरण में सीट आवंटन

– 10 जून -22 जून – 5 जुलाई

आवेदक द्वारा शुल्क का आनलाइन भुगतान

-10 से 14 जून तक –

-22 से 26 जून

– 5 से 10 जुलाई

प्रवेश निरस्तीकरण

– 10 से 15 जून तक

-22 से 27 जून

-5 से 11 जुलाई

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811