Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत अमोला क्रेशर शिविर पहुंचे सीईओ

0 65

 

अमृत सरोवर तालाब को देखने के लिए बाइक से पहुंचे सीईओ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने शनिवार को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत अमोला क्रेशर में आयोजित हुए शिविर का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान यहां पर उन्होंने कर्मचारियों को शिविर में आने वाले हर ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए और हितग्राहियों को लाभ का वितरण करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर कुछ कर्मचारी शिविर में देर से पहुंचे इसको लेकर सीईओ ने चेतावनी दी। गौरतलब है कि इस समय मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका निराकरण किया जा रहा है। इसके अलावा हितग्राहियों को लाभ का वितरण भी किया जा रहा है।

बाइक से तालाब निर्माण देखने पहुंचे सीईओ –

जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने अपने दौरे के दौरान करैरा जनपद पंचायत के दिदावली और मामौनीकलां में बनाए जा रहे अमृत सरोवर तालाबों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान दिदावली गांव में वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। दिदावली में जहां पर यह तालाब बनाया जा रहा है वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता उबड़- खाबड़ है इसलिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ सीईओ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। इसके अलावा मामौनीकलां में भी उन्होंने जल्द से जल्द तालाब का पूरा काम करने के निर्देश संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को दिए। दिदावली में 80 हजार घन मीटर और मामौनीकलां में 60 हजार घनमीटर पानी का भराव होगा। इससे स्थानीय ग्रामीणों को काफी लाभ होगा। यहां पर नवीन अमृत सरोवर तालाब बनने से भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा तालाब में पानी भरने के बाद मछली पालन सहित रोजगार आधारित अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811