Let’s travel together.

हेमंत बने विश्वकर्मा महापंचायत के प्रदेश महामंत्री

0 106

 

– समाज बंधुओं ने दी बधाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

चुनावी वर्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाजों को एकजुट करने के लिए अलग-अलग समाजों के बोर्ड बनाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में पिछले दिनों विश्वकर्मा बोर्ड का गठन किया है। सीएम ने अभी तक कुशवाह, ब्राह्मण, राठौर एवं अन्य समाज के बोर्ड बना दिए हैंं, तथा भविष्य में उक्त बोर्ड में अध्यक्ष व चार सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी, जिन्हें केबिनेट मंत्री एवं राज्यमंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इसी क्रम में विश्वकर्मा समाज द्वारा विश्वकर्मा महापंचायत मप्र का गठन किया है, जिसमें शिवपुरी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा को प्रेमनारायण विश्कर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने महापंचायत का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। विश्वकर्मा महापंचायत में सभी ओझा, झा व विश्वकर्मा समाज के लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया है। बोर्ड में समाज के ही विभिन्न पदाधिकारियों को ही अध्यक्ष व सदस्य बनाया जाएगा। ज्ञात रहे कि पूर्व में बाथम समाज का मछुआ कल्याण बोर्ड बनाया गया था, जिसके सदस्य रहे भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811