Let’s travel together.

कोर्ट परिसर में चोरी की बाइक लेकर घुसा युवक दरवाजा बंद कर मचाया हंगामा

74

Ujjain News: उज्जैन, नईदुनिया प्रतिनिधि। कोर्ट परिसर में शुक्रवार को एक युवक चोरी की बाइक लेकर घुस गया। गार्ड ने उसे रोका तो कहने लगा कि वह मर्डर करके आया है और उसे सरेंडर करना है। इसके बाद उसने एक कक्ष का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। युवक का कहना था कि जज मैडम आएगी तो ही खोलूंगा। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी ने जज मैडम बनकर बात की तब उसने दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

माधवनगर टीआइ मनीष लोधा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक युवक बुलेट लेकर कोर्ट परिसर में घुस गया था। सुरक्षाकर्मी ने उसे रोका तो उससे कहने लगा कि मैंने मर्डर किया है मुझे सरेंडर करना है। इसके बाद युवक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और कहने लगा कि जज मैडम आएंगी तो ही दरवाजा खोलूंगा। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी ने उससे जज मैडम बनकर बात की तो उसने दरवाजा खोल दिया। इस पर माधवनगर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह घट्टिया से बुलेट चोरी करके लाया है।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरबाज निवासी लोहे का पुल बताया है। वह परिवार से अलग होकर आदर्श नगर नागझिरी रहता है। पुलिस ने उसके स्वजन को थाने बुलाया तो उन्होंने बताया कि अरबाज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह नशा करने का भी आदी है। आठ दिन पूर्व कायथा के ग्राम नर्सली में जमात के लिए भेजा था। यहां उसका जमात में मन नहीं लगने पर वहां से वापस भगा आया। पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811