Let’s travel together.

शहीदों को याद कर मनाया गणतंत्र दिवस

0 753

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

नगर में हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह शहीदों को याद कर आनबान शान से तिरंगा लहराया गया। लेकिन हर वर्ष बच्चों द्वारा निकलने वाली प्रभात फेरी नहीं निकाली गई। कड़ाके की ठंड के बाद भी नगर में 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूल सहित ग्राम पंचायतों में झंडावंदन कर राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरित की गई। थाना सलामतपुर में प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह, चौकी में सत्येंद्र दुबे, वेयर हाउस में प्रबंधक विजय सक्सेना, विद्युत मंडल कार्यालय में जेई प्रांजल शर्मा, कृषि उपमंडी में मंडी प्रभारी तिवारी जी, खाद गोडाउन में सुंदर जादौन, मार्केटिंग सोसायटी में प्रबंधक अखिलेश अग्रवाल, अस्पताल में डॉ. रवि राठौर, ग्राम पंचायत सुनारी में सरपंच मूलचंद यादव, रातातलाई में सरपंच रूपा लोहट, सहकारी सोयायटी सलामतपुर में प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, सहकारी समिति दीवानगंज में प्रबंधक देवेन्द्र मीणा, सहकारी समिति पगनेश्वर में नवल मेहरा, सहकारी समिति सांची में नरेश राजपूत, मुडियाखेड़ा में ज़रीना बी, शाहपुर पंचायत में रेखा टीकाराम पाल, ढकना पंचायत में सरपंच हरी बाई, खोहा पंचायत में श्याम बाई, वन विभाग कार्यालय में डिप्टी रेंजर लल्लन सिंह, परवारिया पंचायत में अज़ीज़ खान, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य सरोजनी चौहान, कचनारिया पंचायत में हीरा बाई, ने अपने अपने संस्थानों सहित ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

वहीं सलामतपुर के सुभाषनगर के दुर्गा चौक पर भी झंडावंदन किया गया। कार्यक्रम में हरीश मालवीया ने क्षेत्र के शीतल दीन, सरपंच मूलचंद यादव, हरप्रसाद, रामगणेश मालवीया, चुन्नीलाल अहिरवार, मूलचंद यादव, कैलाश शर्मा, मुनव्वर खान, हरिराम अहिरवार, इदरीस भाई, सुब्हान भाई, इनायत खां, सीताराम दादा, मकसूद मंसुरी आदि वरिष्ठजनों से झंडावंदन करवाने के उपरांत भारत माता की आरती उतारी,एवं राष्ट्रपिता गाँधी जी, भीमराव अंबेडकर की तस्वीर का कुमकुम से तिलक लगा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और बालिकाओं द्वारा राष्टगान गाकर सभी के द्वारा तिरंगे का को नमन किया गया।इस दौरान युवा नेता हरीश मालवीया ने सभी वरिष्ठजनों का शॉल श्रीफ़ल, फूल माला एवं तिलक लगाकर सम्मान भी किया। वहीं युवा नेता हरीश मालवीया द्वारा मंच के माध्यम से सभी शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया। उन्होंने कहा कि देश को आज़ादी अमर शहीदों के बलिदान से प्राप्त हुई है।तब कहीं जाकर हमें गणतंत्र की प्राप्ति हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811