Let’s travel together.

दोपहिया वाहन चोर बी. संतोष राव गिरफ्तार

0 172

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

कोतवाली पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर वी संतोष राव को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शैलेन्द्र नगर म.नं. 174 रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 14.05.2023 को सुबह 08.00 बजे अपनी एक्टिवा वाहन को घर के पास खड़ी कर परिवार के साथ बिलासपुर चले गया था। प्रार्थी दिनांक 16.05.2023 को जब बिलासपुर से वापस आकर देखा तो पाया कि उसकी एक्टिवा वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नहीं थी। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी की एक्टिवा वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 234/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात अरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी शैलेन्द्र नगर कोतवाली निवासी बी. संतोष राव को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी बी. संतोष राव को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरेापी – बी.संतोष राव पिता स्व. डी. श्रीनू राव उम्र 19 साल निवासी शैलेंद्र नगर प्रेम प्रकाश आश्रम गार्डन के पास थाना सिटी कोतवाली रायपुर।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811