Let’s travel together.

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने देखा तेलीबांधा तालाब शुद्धिकरण का जैविक मॉडल

0 172

सुरेन्द्र रायपुर

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री मनोज जोशी ने आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. द्वारा तेलीबांधा तालाब में संचालित तालाब शुद्धिकरण के जैविक मॉडल संयंत्र का अवलोकन किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के प्रबंध संचालक श्री अभिजीत सिंह ने तेलीबांधा में भेल एवं नीरी के सहयोग से जैविक पद्धति से जल शोधन प्रणाली की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री हेमंत कुमार पटेल, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, कमिश्नर श्री प्रभात मलिक, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा साथ थे।

तालाब शुद्धिकरण के इस जैविक मॉडल के तहत विशेष वनस्पतियों के सहयोग से जल शोधित कर तेलीबांधा तालाब में प्रवाहित किया जाता है। इस तालाब को आकर्षक स्वरूप देकर इसका सौंदर्यीकरण भी किया गया है। तेलीबांधा तालाब के किनारे बीएसयूपी फेस-2 योजना के अंतर्गत 640 आवास निर्मित कर तालाब किनारे की 3 स्लम बस्तियों के निवासियों का व्यवस्थापन भी नगर निगम द्वारा किया गया है। मोनोलिथिक पद्धति से 640 आवास निर्मित कर यहां बोरियाकला से 640 परिवारों को पुर्नव्यवस्थापित किया गया है।

नगर निगम आयुक्त श्री प्रभात मलिक ने बताया कि तेलीबांधा तालाब के संचालन व रख रखाव हेतु पीपीपी मोड पर रिक्रिएशन गार्डन एवं फूड जोन निर्मित किया गया है। इससे नगर निगम को राजस्व की प्राप्ति होगी तथा आम लोगों को मिनी थिएटर नामचीन फूडकोर्ट, योगा, मेडिटेशन सेंटर, गार्डन लॉन, एम्फी थिएटर का लाभ मिलेगा।

रायपुर प्रवास के दौरान सचिव श्री जोशी नगर निगम व एनयूएलएम के सहयोग से संचालित मिलेट फूड शॉप “जोरन” के महिला हितग्राहियों से भी मिले एवं उनके व्यवसाय से अर्जित आय, प्राप्त सहायता, विक्रय व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811