Let’s travel together.

जेयू की कार्यपरिषद की बैठक में हाई वोल्टेज ड्रामा पहली बार ईसी सदस्य धरने पर बैठे

83

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक में शनिवार को लगभग 2 घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। कई दिनों से सुर्खियां समेट रहे बीएड संबद्धता में लेनदेन के मामले में जांच कमेटी गठित करने की मांग को लेकर बैठक में कार्यपरिषद सदस्य डा विवेक भदौरिया और शिवेंद्र राठौर ने कुलपति से चर्चा की । संतुष्टिजनक जवाब न मिलने पर नाराज होकर दोनों कार्यपरिषद सदस्य हाल के बाहर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद शेष चार ईसी मेंबर भी पीछे पीछे धरने पर आ बैठे। बैठक भंग होती देख जेयू के कुलपति भी सभी के साथ वहीं जमीन पर बैठकर बात करने लगे। लंबे विचार विमर्श के बाद जांच कमेटी बनाने पर सहमति हुई जिसके साथ सभी ईसी को धरने से उठाया गया। जैसे ही कार्यपरिषद की बैठक शुरू होने वाली थी वैसे ही फिर से उन्हीं दोनों कार्यपरिष्रद सदस्यों और कुलपति के बीच बहस हो गई । अंत में दोनों कार्य परिषद सदस्य शिवेंद्र राठौर और डा विवेक भदौरिया बैठक का बहिष्कार कर चले गए। गौरतलब है कि बीएड में लेनदेन के मामले का आडियो प्रमुखता से नईदुनिया ने ही प्रकाशित किया था। बता दें कि शुक्रवार को हुए इस विवाद के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी जांच कमेटी की मांग करते हुए कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811