Let’s travel together.

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सिंधिया एवं ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने क्रिकेट खेल कर किया मंत्री कप का शुभारंभ

0 96

 

नवीन श्रीवास्तव ग्वालियर

उपनगर ग्वालियर के युवाओं की खेलों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इसी उद्देश्य को लेकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया एवं प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिरला नगर हजीरा स्थित लाइन नम्बर-1 में मंत्री कप डे नाइट क्रिकेट का शुभारंभ किया।


ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने क्रिकेट खेल कर मंत्री कप का शुभारंभ किया और इस मौके पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों से कहा कि खेल मनुष्य को हर क्षेत्र में मजबूत बनाता है। हमारे युवा साथी बड़े ही उत्साह के साथ क्रिकेट खेलें हमारा प्रयास रहेगा कि इनको और बड़ा मंच मिले जिससे यह अपनी प्रतिभा को और बेहतर निखार सकें।
इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं वह कोई भी खेल को अगर अच्छे से खेले तो एक न एक दिन अपने परिवार के साथ-साथ गांव व जिला का नाम भी रोशन करते है। खिलाड़ियों से मन लगाकर इस खेल को खेलने और आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाया।


दूधिया रोशनी में खेले जा रहे 10-10 ओवर के डे नाइट मंत्री कप का शुभारंभ वार्ड- 1 व वार्ड 5 के बीच खेला गया।इस मंत्री कप में उपनगर ग्वालियर के 21 वार्डों की 127 टीमें भाग ले रही हैं। इस डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को 71 हजार, उप विजेता टीम को 41 हजार, पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811