Let’s travel together.

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर का सस्पेंशन ऑर्डर वापस:महाराष्ट्र सरकार ने सभी आरोप हटाए, सस्पेंशन पीरियड को ऑन-ड्यूटी माना जाएगा

0 131

 

कृष्ण कांत सोनी

मुंबई-महाराष्ट्र सरकार ने दिसंबर 2021 में परमबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया था। परमबीर 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने दिसंबर 2021 में परमबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया था। परमबीर 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं।
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का सस्पेंशन ऑर्डर वापस ले लिया है। सरकार ने उनके खिलाफ लगे सभी आरोप भी हटा लिए हैं। सरकार ने कहा है कि सस्पेंशन पीरियड को ऑन ड्यूटी माना जाएगा। राज्य सरकार ने दिसंबर 2021 में परमबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया था। परमबीर 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि CAT (सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल) ने एक फैसले में परमबीर सिंह की विभागीय जांच को गलत बताया था और उसे बंद करने का आदेश दिया। CAT ने उनके सस्पेंशन को भी गलत बताया और आदेश वापस लेने को कहा। उसी के मुताबिक यह फैसला लिया गया है।

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को दिसंबर 2021 में सस्पेंड किया गया था।
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को दिसंबर 2021 में सस्पेंड किया गया था।
परमबीर सिंह का पूरा मामला

25 फरवरी 2021 को बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एक वाहन में धमाका हुआ था। इस केस में पुलिस अधिकारी सचिव वझे को गिरफ्तार किया गया था। केस की जांच के दौरान मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए इकट्ठा करके देने के लिए कहा था। परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में ये आरोप लगाए थे।
17 मार्च 2021 को परमबीर को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था। उन्हें महाराष्ट्र राज्य होम गार्ड का जनरल कमांडर बनाया गया था।
2021 में तब की उद्धव सरकार ने परमबीर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की।
दिसंबर 2021 में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने परमबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया था।
इन मामलों में लगे आरोप
परमबीर सिंह पर जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के कई आरोप भी लगे थे। परमबीर सिंह और छह पुलिस अधिकारियों समेत 28 अन्य के खिलाफ जुलाई 2021 में रंगदारी का मामला दर्ज किया गया था। इन पर एक बिल्डर से पैसे ऐंठने का आरोप है।

शिकायतकर्ता केतन तन्ना ने आरोप लगाया था कि जनवरी 2018 से फरवरी 2019 तक ठाणे पुलिस कमिश्नर के रूप में परमबीर सिंह ने उनसे 1.25 करोड़ रुपए वसूले थे। परमबीर सिंह ने उन्हें गंभीर क्रिमिनल केसेस में फंसाने की धमकी दी थी।

9 लाख की वसूली के केस में भगोड़े घोषित हुए थे परमबीर

मुंबई के एक बार ओनर विमल अग्रवाल ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, सचिन वझे, सुमीत सिंह उर्फ चिंटू, अल्पेश पटेल, विनय सिंह उर्फ बबलू और रियाज भाटी पर उनसे 9 लाख वसूलने का केस दर्ज करवाया था। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने कई बार परमबीर को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद पहले उनके खिलाफ जमानती और फिर गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

इस केस के बाद परमबीर 232 दिन गायब रहे। इसे बाद मुंबई में क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ हुई।

ठाणे पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस
मुंबई की ठाणे पुलिस ने जुलाई 2021 में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। वह चांदीवाल आयोग के सामने पेश नहीं हो रहे थे। यह आयोग पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर के लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने बनाया था।

अंडरवर्ल्ड स्पेशलिस्ट माने जाते हैं परमबीर
परमबीर को अंडरवर्ल्ड स्पेशलिस्ट माना जाता है। परमबीर सिंह, संजय बर्वे की जगह मुंबई के पुलिस कमिश्नर बने थे। इससे पहले वे भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक के तौर पर तैनात थे। वे मालेगांव ब्लास्ट की जांच के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए थे। परमबीर ATS में डिप्टी IG के पद पर भी रह चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811