Let’s travel together.

डिजिटल साक्षरता पर आधारित सत्रों का आयोजन

0 116

 

सायबर संबंधी अपराधों से सुरक्षित तथा सावधानीपूर्वक रहें
 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के दौरान बाणगंगा परियोजना अधिकारी अखिलेश चतुर्वेदी के समन्वय से कुल 6 सेक्टर्स पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरी बालिकाओं के साथ उनकी सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता, सायबर संबंधी अपराधों से सुरक्षा एवं बचाव की सावधानियों पर सत्रों का आयोजन किया गया। सत्रों में पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक सलोनी द्वारा भी बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और पुलिस विभाग द्वारा संचालित ऊर्जा डेस्क, पुलिस दीदी योजना एवं सृजन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। इन सत्रों में कुल 268 किशोरी बालिकाएं, 39 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, 5 सुपरवाईजर एवं स्वयं सीडीपीओ भी शामिल रहें।
बैठकों में किशोरी बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता के सभी पहलुओं जैसे कम्यूटर, मोबाईल एवं संचार के सभी माध्यमों से अवगत करवाया गया। किशोरी बालिकाओं को इंस्टाग्राम, फेसबुक एवं व्हाटसएप के विपरीत प्रभावों से अवगत करवाया और इससे होने वाले नकारात्म‍क परिणामों से अवगत करवाया गया। बच्चों के संरक्षण हेतु बनाई गई व्ययवस्थाओं से सभी प्रतिभागियों को अवगत करवाया गया। पुलिस विभाग द्वारा बच्चों एंव किशोरों के साथ भोपाल स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई और उन्हें पुलिस बाल मित्र बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सुपरवाईजर्स के साथ मिलकर आंगनवाड़ी स्तर पर मासिक बैठक करने की कार्ययोजना बनाई गई, जिसमें प्रत्येक बार अलग अलग विषयों पर बातचीत की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811