Let’s travel together.

दो माह से राशन सामग्री नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0 186

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

जनपद पंचायत बकस्वाहा के ग्राम पाली के निवासियों ने आरोप लगाया है कि पाली सेल्समैन द्वारा नवम्बर 2025 एवं दिसम्बर 2025 का राशन वितरण नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे राशन सामग्री के लिए कम्प्यूटर से पर्ची निकालने का आधार पर मांग करते हैं, तो सेल्समैन के गुंडे उन्हें धमकाते हैं और कहते हैं कि जहां जाना हो चले जाओ, कुछ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, ग्रामीणों को कम्प्यूटर से पर्ची भी नहीं दी जाती और उनकी राशन सामग्री छीन ली जा रही है।

ग्रामीणों ने तहसीलदार भरत पांडे से अनुरोध किया है कि हड़प की गई राशन सामग्री के कारण कार्यवाही चाहते हैं और पूरी राशन सामग्री की उपभोक्ताओं को वितरण कराने की मांग करते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे तहसील के सामने भूख हड़ताल करेंगे।

तहसीलदार भरत पांडे ने ग्रामीणों की मांग को सुना और आश्वासन दिया कि वे इस मामले की जांच करेंगे। उन्होंने कहा, “पिछले माह वितरक द्वारा खाद्य सामग्री वितरण नहीं करने को लेकर ज्ञापन प्राप्त हुआ था। मामले की जांच में वितरक की अनियमितताएं सामने आई, जिस पर वितरक पर एफआईआर दर्ज की गई है।”

तहसीलदार ने आगे कहा, “खाद्य सामग्री वितरण नहीं करने को लेकर आज जो ज्ञापन प्राप्त हुआ है, इस मामले को गंभीरता से लेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।”

इस अवसर पर ग्राम पाली से मनफूल आदिवासी, लक्ष्मण आदिवासी, इंद्राणी आदिवासी, फूला सिंह, मथुरा, द्रौपदी, विद्यावाई, गुड्डी बाई, हल्के भाई, लक्ष्मण रैकवार, शोभन, रमेश, तखत मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |     मप्र में आधी रात प्रशासनिक सर्जरी! कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव     |     रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811