Let’s travel together.

रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र

0 236

दूर दूर तक फैली मंदिर की कीर्ति, पाकिस्तान के बलूचिस्तान से बाड़ी लाई गई थी हिंगलाज देवी की ज्योति

सीएल गौर, रायसेन

मध्य प्रदेश के रायसेन में स्थित मां हिंगलाज का मंदिर 500 वर्षों से अधिक समय से आस्था का प्रतीक बना हुआ है, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर का मूल मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज भी स्थित है वहां से आई जोत से ही यहां पर इसका निर्माण हुआ है. माना जाता है कि उसी दिन से आज तक मंदिर में ये जोत जल रही है. मान्यता है कि मां हिंगलाज अपनी शरण में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है. नवरात्रि में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.

पाकिस्तान से रायसेन लाई गई थी मां की जोत

रायसेन के बाड़ी में स्थित हिंगलाज देवी के मंदिर की महिमा अपरंपार है. इस मंदिर से जुड़ी कई किवदंतियां भी है. लोक कथाओं के अनुसार, करीब 500 साल पहले हिंगलाज माता के परम भक्त महंत भगवान दास को सपने में मां ने दर्शन दिए और कहा कि मुझे पाकिस्तान के बलूचिस्तान से ले चलो. मां के आदेश पर महंत वहां गए और ज्योति स्वरूप में माता को लेकर बाड़ी आए. यहां उन्हें स्थापित किया गया. तभी से आज तक लगातार माता की यह अखंड ज्योति जल रही है।
देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल हिंगलाज मंदिर
मां हिंगलाज देवी का यह मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है पाकिस्तान के बलूचिस्तान के बाद भारत में उनका दूसरा सबसे महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है. भक्तों का मानना है कि मां के दरबार में आने वाला कोई खाली हाथ नहीं लौटता ​यहां दर्शन करने आए भक्त प्रमोद सक्सेना बताते हैं मां के दरबार में आकर ऐसा महसूस होता है जैसे एक बच्चे को अपनी मां की गोद में मिलता है” वहीं, एक अन्य भक्त बताते हैं कि मेरी सूनी गोद मां के इसी दरबार में हाजिरी लगाने से भरी है, और यही वजह है कि मैं कई सालों से यहां आ रही हूं।

नवरात्रि में भक्तों की उमड़ती है भारी भीड़

स्थानीय बाड़ी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र तिवारी का परिवार इस मंदिर से जुड़ा है वो बताते हैं कि इस प्राचीन मंदिर में नवरात्रि में आने का खास महत्व है. सामान्य दिन भी भक्त यहां पहुंचते हैं लेकिन नवरात्रि में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. मंदिर के पुजारी देव नारायण शास्त्री बताते हैं कि हिंगलाज माता की महिमा अपरंपार है. इस प्राचीन मंदिर में जो भी भक्त आते हैं, मां उनको खाली हाथ वापस नहीं जाने देती. यहां सभी की मुरादें पूरी होती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811