Let’s travel together.

हॉलीवुड में काम करने पर शाहरुख के कमेंट पर प्रियंका का पलटवार

89

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ‘सिटाडेल’ में नजर आई थीं। अब वह अपनी आने वाली नई फिल्म ‘लव अगेन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसका वह लगातार प्रचार कर रही हैं। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के एक पुराने कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया था, जिसमें शाहरुख खान ने  बताया था कि आखिर क्यों वह हॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते हैं।

किंग खान के बयान पर प्रियंका ने दिया रिएक्शन

किंग खान ने अपने एक इंटरव्यू में हॉलीवुड पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि हॉलीवुड से मुझे ऑफर आते रहते हैं, लेकिन मुझे हॉलीवुड क्यों जाना चाहिए। मैं यहां आराम से काम कर रहा हूं। शाहरुख के इस बयान पर प्रियंका ने अपना रिएक्शन दिया और कहा, ‘मैं अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना चाहती हूं। लोग इसे मेरे अहंकार के रूप में लेते हैं, लेकिन मैं आपको बताना चाहूंगी कि मैं अहंकारी नहीं हूं, मैं आत्मविश्वासी हूं। मुझे पता है कि जब मैं सेट पर जाती हूं तो मैं क्या कर रही होती हूं।’

प्रियंका को नहीं पसंद है कंफर्ट जोन

प्रियंका ने आगे कहा, ‘मुझे किसी के भी सुझाव की जरूरत नहीं है। मैं फिल्मों में ऑडिशन देने को भी तैयार हूं। मैं उन फिल्मों में काम करने को भी तैयार हूं। मैं चाहती हूं कि मैं जहां भी जाऊं वहां अपने अभिनय से अपनी छाप छोड़ पाऊं। अभिनेत्री ने आगे कहा, मैं बहुत ही प्रोफेशनल हूं और अपने प्रोफेशनल काम के लिए ही जानी जाती हूं। मेरे पिता जी सेना में थे और उन्होंने मुझे अनुशासन का महत्व सिखाया था।’

किसी भी काम को हल्के में नहीं लेती अभिनेत्री

अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि वह अपनी जिंदगी में किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेती हैं और उन्होंने आज जो भी कमाया है वह अपनी मेहनत से कमाया है। इस सम्मान के लिए वह अपने फैंस की हमेशा आभारी रहेगी। प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस भी इसपर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पीसी ने क्या सही बात की है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका एक सफल अभिनेत्री हैं। वह हॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं।’

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811