Let’s travel together.

18 अक्टूबर को जिले के प्राइवेट स्कूल बंद, स्कूल संचालक शासन के अड़ियल रवैए से हैं परेशान

0 647

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स जिला रायसेन के अध्यक्ष राजेश राजोरिया ने संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल को पत्र लिखकर 18 अक्टूबर 2022 को स्कूल बंद रखने की सूचना दी है।
पत्र में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री इंद्रसिंह परमार के द्वारा 14 अक्टूबर 2022 तक आरटीई फीस प्रतिपूर्ति की वन क्लिक के माध्यम से घोषणा की थी किन्तु 10 अक्टूबर 2022 के आयुक्त, राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा ये सूचित किया गया कि फण्ड यदि उपलब्धत होता है तो अक्टूबर माह के अंत तक सम्पूर्ण भुगतान किया जाएगा। आयुक्त, राज्य शिक्षा केंद्र ने शिक्षा मंत्री जी की अवहेलना कर इस तिथि को अनिश्चितत कर अक्टूबर माह के अंत मे बोलकर संशय में डाल दिया। जिसका प्रमाण 10 अक्टूबर 2022 के यूट्यूब लिंक पर उपलब्ध है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय शिवराजसिंह चौहान जी को अवगत करवाना चाहते है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयुक्त महोदय आपकी कैसे छवि धूमिल कर रहे है। जो निर्णय आयुक्त महोदय जी लिया है वो हमको मंजूर नही है। यदि 14 अक्टूबर 2022 को फीस प्रतिपूर्ति की राशि नही मिली है तो हमारे जिले के समस्त स्कूल 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार को विद्यालय बंद रखकर विरोध दर्ज कराएंगे, जो हमारा संवैधानिक अधिकार है। हम उसका उपयोग करेंगे।
संगठन की दूसरी माँग है कि 5वी और 8वी की बोर्ड परीक्षा को भी निरस्त किया जाए। जब पूरे मध्यप्रदेश में जहाँ प्राइवेट पब्लिकेशन्स की भी किताबें मान्य है और सत्र के बीच मे यूँ अचानक ऐसा फरमान की बोर्ड परीक्षा करवाई जाएगी। बच्चों पर मानसिक तनाव बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। जहाँ 2 साल के बाद जो बच्चे स्कूल आना शुरू किए हों और तो और खुद आयुक्त महोदय ने कहा कि वे 1 क्लास पीछे का पढ़ा रहे है। अर्थात 8वी के बच्चों को 31 अक्टूबर तक 7वी तक पढ़ाया जाएगा। 1 नबम्वर से 8वी कक्षा का पढाना शुरू किया जाएगा। अतः 7 नबम्वर से 16 नबम्वर के बीच अर्धवार्षिक परीक्षा लेना कहाँ तक उचित है? हम इस बोर्ड परीक्षा का भी विरोध करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811