Let’s travel together.

पढ़ाई करने यूक्रेन गए उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों का सांसद अनिल फिरोजिया के प्रयास से भारत आने का क्रम शुरू

0 163

हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन/नागदा। डॉक्टर की पढ़ाई करने यूक्रेन गए उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों का सांसद अनिल फिरोजिया के प्रयास से भारत आने का क्रम शरू हो गया है। सांसद अनिल फिरोजिया के अनुसार संसदीय क्षेत्र के कुल 12 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे थे,जिनके परिवारजनों ने सांसद को सूचना दे मदद की गुहार लगाई थी जिस पर सांसद ने विदेश मंत्रालय की कमेटी के साथ यूक्रेन में भारतीय दूतावास से संपर्क कर बॉर्डर पार करा भारत पहुँचाया। जहाँ संसदीय क्षेत्र के कुल 12 बच्चे थे जिसमें से 8 बच्चे बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पहुँचे मालूम हो कि 1 विद्यार्थी पहले आ चुका था, व अन्य 1 विद्यार्थी बुधवार देर शाम तक पहुँचा तो वही अन्य 2 विद्यार्थी गुरुवार को भारत पहुँचेगे। सांसद के इस कार्य पर विद्यार्थियों व उनके परिवार जनों ने सांसद फिरोजिया का आभार माना। बुधवार को जो विद्यार्थी भारत पहुँचे उनमें अनुष्का यादव, विनित मसले,प्रभाव परमार,विकास राणा,कशिश चौधरी,आकाशभार्गव,शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811