Let’s travel together.

तालाब मे डूबने से दो बच्चों की मौत

0 119

– गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी का मामला

सैयद मसूद अली पटेल

रायसेन। ज़िले की गैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में सोमवार को एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे पास के तालाब में नहाने गए थे जहां से शाम तक वापिस न आने के बाद उनकी खोजबीन हुई तब जाकर घटना का पता चला।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा गढ़ी निवासी फ़ईम खां राइन का 12 वर्षीय पुत्र फ़ैसल एवं अनवार चौधरी का पुत्र अमन‌ 12 वर्ष गढ़ी के नजदीक एक खेत में बने निजी तालाब में दोपहर को नहाने गए थे। पर देर शाम

तक घर वापिस नहीं लौटे। बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई तो तालाब की पार पर बच्चों के कपड़े रखे मिले। इसके बाद ग्रामीणो और पुलिस की मदद से तालाब से बच्चों को निकाल कर पीएम के लिए गैरतगंज अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए। मौका स्थल पर तहसीलदार बीके सिंह, नायब तहसीलदार नीरु जैन, थाना प्रभारी महेश डांडेकर गढ़ी पुलिस सहित एवं प्रशासन की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा घटना का पंचनामा बनवाया। इस घटना के बाद मृतक बालकों के परिजनों एवं रहवासी क्षेत्र में मातम का माहौल है। मृतक बालक फ़ैसल कक्षा 8 वी एवं अमन कक्षा 7 वी का छात्र था तथा शासकीय मिडिल स्कूल गढ़ी में पढ़ रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811