Let’s travel together.

मुख्यमंत्री श्री चौहान गूगलवाड़ा में आयोजित सहस्त्र चण्डी महायज्ञ में हुए सम्मिलित

0 134

क्षेत्र में ओला गिरने से हुई फसल क्षति का सर्वे कराने के कलेक्टर को दिए निर्देश

रायसेन। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बाड़ी जनपद के ग्राम गूगलवाड़ा में सहस्त्र चण्डी महायज्ञ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने के तीन मार्ग हैं ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग और कर्म मार्ग। सभी इन सद्मार्गो पर चलकर सुखमय जीवन व्यतीत करें और गरीबों, जरूरतमंदों की मदद करें। साथ ही समाज और देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान कहा कि गत दिनों हुई ओलावृद्धि से मूंग फसल को नुकसान हुआ है।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर श्री अरविंद दुबे को निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में ओला गिरने से फसल को नुकसान हुआ है, वहां सर्वे प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने देवबाबा से एक किमी रोड का निर्माण कराने, स्कूल की बाउन्ड्रीवाल बनवाने तथा खपरिया से जमनिया रोड बनवाने की बात कही।

उन्होंने भैंसई, शिवताल तथा चन्द्रबड़ में भी रोड बनवाने के लिए कहा। साथ ही इस अवसर पर सांसद श्री रमाकांत भार्गव, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, पूर्व विधायक श्री रामकिशन पटेल, आईजी श्री इरशाद वली तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |     एमपी टुडे न्यूज की खबर का असर: धुआं उगल रहा बिजली पोल आखिरकार हुआ दुरुस्त, टला बड़ा हादसा     |     गुजरात जा रहा युवक दीवानगंज के पास चलती ट्रेन से गिरा, पूरी रात ट्रैक किनारे तड़पता रहा, सुबह 108 एंबुलेंस ने बचाई जान     |     खेतों से हाईवे पर पहुंच रही चिकनी मिट्टी बनी जानलेवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     351 फीट ऊंची सिद्धेश्वर गुफा का रहस्य: रंग पंचमी और महाशिवरात्रि पर उमड़ता आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811