Let’s travel together.

सिलवानी विकासखण्ड में सामूहिक विवाह/निकाह सम्पन्न

0 311

विधायक श्री सिंह ने सभी जोड़ों को प्रदान किए 49-49 हजार रू राशि के चेक

28 जोड़े कन्या विवाह के एवं 09 जोड़े मुख्यमंत्री निकाह में सम्मिलित हुए

मुफ्ती अब्दुल रहीम खा साहब कासमी भोपाल ने की दुआ

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सीएम राइजस्कूल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा निकाह योजना अंतर्गत सिलवानी विकासखण्ड में तीन मई को सामूहिक विवाह और निकाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

विकासखण्ड सिलवानी में 28 जोड़े कन्या विवाह के एवं 09 जोड़े मुख्यमंत्री निकाह में सम्मिलित हुए जिनका विवाह संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में विधायक श्री रामपाल सिंह द्वारा सभी जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया गया।


आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी जोडो का स्वागत किया गया तथा विधायक श्री सिंह की उपस्थिति 28 जोडो से पैर पखार कर आशीर्वाद लिया, जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी जोडो का स्वागत फूल वर्षा कर किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री सिंह द्वारा सभी वर-वधु को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत 49-49 हजार रू की राशि के चेक प्रदान किए गए।


मुफ्ती रहीम ऊल्लाह खान कासमी भोपाल ने कराई सामुहिक दुआ
मुफ्ती अब्दुल रहीम कासमी जी ने आज निकाह योजना के अंतर्गत सभी निकाह योजना में शामिल जोड़ों को दुआ के माध्यम से आशीर्वाद दिया एवं ऊपर वाले से दुआ कीजिए नवागत जो जोड़े आज निकाह हुआ है उन सभी पर अपनी हम गर्दी अपना आशीर्वाद बनाए रखें सभी का जीवन सुखमय हो अच्छे से रहें मिलन ता से रहें ऐसी दुआ उन्होंने सामूहिक रूप से की जिसमें सभी लोगों शामिल हुए।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रिशु विभोर जैन विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, विष्णु रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा सभी वर-वधुओं को आर्शीवाद दिया गया। इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811