Let’s travel together.

महाकालेश्वर मन्दिर में सुगम दर्शन के लिये जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं

0 611

हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। महाकालेश्वर मन्दिर में सुगम दर्शन के लिये जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द कर ली है। जिला प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था कर्कराज मन्दिर के पास की है। यहां से श्रद्धालुओं को ई-रिक्शा व मैजिक से नि:शुल्क गंगा गार्डन तक पहुंचाया जायेगा। गंगा गार्डन पर जूता स्टेण्ड की व्यवस्था की गई है। यहां से श्रद्धालु दातार अखाड़ा मार्ग से होते हुए चारधाम पार्किंग पर पहुंचेंगे तथा यहीं से बेरिकेटिंग में दर्शन के लिये लाइन में लगेंगे। दर्शन के बाद दर्शनार्थी निर्गम मार्ग से होकर बेरिकेटिंग से होकर हरसिद्धि मन्दिर मार्ग से होते हुए नृसिंह घाट होकर गंगा गार्डन जूता स्टेण्ड पर पहुंचेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने महाकाल मन्दिर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ओर दिशा-निर्देश दिये।
महाशिवरात्रि पर दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच तहसील अभिषेक प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। सन्ध्या आरती 5.30 बजे होगी। इसी तरह 2 मार्च को सेहरा आरती लगभग सुबह 6 बजे होगी। दोपहर की भस्म आरती 12 से 2 बजे तक होगी। ब्राह्मण भोजन दोपहर 2 बजे के पश्चात होगा सन्ध्या आरती 6.30 से 7.15 तक होगी व शयन आरती 10.30 बजे होगी। पट मंगल रात्रि 11 बजे होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811