देवेंद्र कुमार जैन भोपाल
भोपाल के अति व्यस्त मार्गों पर यातायात की स्थिति सामान्य रूप से संचालित हो इसके लिए ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा 25 अप्रेल से भोपाल शहर में “यातायात मित्र योजना” आरंभ हुई जिसका उद्देश्य शहर के आम नागरिकों की सहभागिता से यातायात को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित करना है ।

यातायात मित्र योजना में अब तक 29 यातायात मित्र शामिल हो चुके हैं । इनके द्वारा अपने सुविधा अनुसार शहर के विभिन्न स्थानों जैसे रोशनपुरा चौराहा, प्रभात चौराहा, वल्लभ भवन रोटरी, चूनाभट्टी चौराहा आदि स्थानों पर यातायात संचालन में बङी तत्तपरता के साथ कार्य करते हुये यातायात प्रबंधन में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है । इसके अतिरिक्त इनके द्वारा आम जन को जागरुक करने हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर सङक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु प्रचार प्रसार किये जा रहा है ।
यातयात मित्र योजना से जुङने एवं अन्य जानकारी लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।