Let’s travel together.

19 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे प्रकाश सिंह बादल ये हैं सबसे लंबे समय तक राज करने वाले CM

128

 पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से देश के वरिष्ठ राजनेता का निधन हो गया। बादल सात दशकों के करियर में पांच बार पंजाब के सीएम के साथ केंद्र में मंत्री पद पर रह चुके हैं। प्रकाश सिंह करीब 19 साल तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। 10 बार विधानसभा के लिए चुने गए बादल 2022 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। हालांकि प्रकाश सिंह बादल लंबे समय तक किसी राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालने के शीर्ष 5 राजनेताओं में नहीं है। आइए जानते हैं देश में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में किसने काम किया है।

प्रकाश सिंह बादल ने कितने सालों तक मुख्यमंत्री का पद संभाला?

प्रकाश सिंह बादल 1970 से 1971, 1977 से 1980, 1997 से 2002, 2007 से 2017 तक कुल 19 साल मुख्यमंत्री पद पर रहे। वहीं, 1972 से 77, 1980 से 83 और 2002 से 2007 तक नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहे। इसके अलावा मोरारजी देसाई के नेतृत्व वाली जनता पार्टी की सरकार में कृषि मंत्री का पद संभाला था।

भारत में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा है?

सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का सम्मान सिक्कम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग को जाता है। उन्होंने 24 साल 166 दिन तक मुख्यमंत्री का पद संभाला था। चामलिंग सिक्किम डेमोक्रेटिक पार्टी के महासचिव थे। वह 12 दिसंबर 1994 से 27 मई 2019 तक सीएम रहे। उनकी पार्टी ने 1994, 1999, 2004, 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया था।

2009 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 के चुनाव में पवन कुमार चामलिंग की पार्टी के 15 विधायक जनता द्वारा चुने गए। हालांकि कुछ दिनों में 10 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। चार अन्य विधायक भी अन्य पार्टियों में शामिल हो गए। ऐसे में पवन कुमार पार्टी में एकमात्र विधायक बने रहे। पार्टी में दरार पड़ने के कारण उन्हें नेता प्रतिपक्ष का पद भी गंवाना पड़ा।

सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले अन्य मुख्यमंत्री कौन हैं?

पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु 23 साल 138 दिन तक सीएम पद पर रहे। सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का बसु का रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग ने तोड़ा। दोनों ने लगातार 5 विधानसभा चुनाव जीते थे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 23 साल से मुख्यमंत्री हैं। अगर वे आगे भी सीएम बने रहे तो देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811