Let’s travel together.

ग्रामसभा की बैठक मे हुई कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा

0 149

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवानगंज में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गांव के ग्रामीण और पंचायत कर्मी उपस्थित रहे ग्राम सभा में मनरेगा, पीएम आवास (ग्रामीण) एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के विषय में चर्चा हुई कई ग्राम वासियों को पंचायत द्वारा किए गए कार्यों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया कई ग्रामीणों ने कहा कि हमारी पेंशन नहीं आ रही है तो कई ग्रामीणों ने कहा कि जो व्यक्ति मृत हो गए हैं उनकी अभी तक पेंशन आ रही है उनकी पेंशन बंद की जाए और जिनकी पेंशन नहीं मिल रही है उनको पेंशन मिलना चाहिए, उन्होंने गरीबी रेखा के परमिट, प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने, जिनके मकान प्रधानमंत्री योजना के तहत अधूरे पड़े हैं उनको पूरा करना की बात रखी दीवानगंज पंचायत सरपंच गिरजेश नायक ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा की दीवानगंज में कोई कुपोषण का बच्चा तो नहीं है अगर है तो उसका पूरा ख्याल रखा जाए अगर किसी बात की कमी आती है तो मुझसे कहे जो भी सहायता होगी मैं करूंगा आप लोग गांव में घूमती है अगर कोई टीवी के बीमारी के विषय में पता चले तो उसकी रिपोर्ट भी पंचायत में दें दीवानगंज पंचायत में कितने लोग टीवी से ग्रसित है उसका भी ब्यौरा पंचायत में दें ताकि हम उसका समय पर इलाज करा सके जिससे हमारी पंचायत टीवी की बीमारी से मुक्त पंचायत कहलाए इस दौरान ग्राम सभा में सरपंच गिरजेश नायक, उपसरपंच समीम खान, साहसचिव गायत्री चतुर्वेदी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता नायक, कुसुम चतुर्वेदी, शीला शाक्या ,मुकेश साहू, गौरव नायक, दशरथ प्रजापति, कुंवरमल शाक्या ,सलीम खान यदि लोग ग्राम सभा की बैठक में मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |     गर्ल्स स्कूल में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल का  विधायक डॉ. चौधरी ने किया लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति संस्था द्वारा 17 लेखक साहित्यकारों का किया गया सम्मान     |     सागर नाम की स्पेलिंग में संशोधन कर सही नाम दर्ज कराने का आह्वान     |     शासकीय भूमि पर 40–50 वर्षों से काबिज परिवारों ने विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी को सौंपा ज्ञापन     |     रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |     सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811