Let’s travel together.

किम इंडस्ट्री कंपनी में चोरी वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में माल बरामद

0 307

 

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

रायसेन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चोरी नकबजनी को रोकने माल मशरूका बरामदगी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चला जा रहा है जिसके अंतर्गत में पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार सेवाल के कुशल निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा के मार्गदर्शन व एसडीओपी ओबैदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सतलापुर उप निरीक्षक विजय त्रिपाठी व उनकी टीम को किम इंडस्ट्रीज से चोरी गया 84000 का माल बरामद एवं चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है

घटना का विवरण

26 अप्रैल को फरियादी अमित चौहान निवासी मंडीदीप द्वारा उसकी औधोगिक क्षेत्र सतलापुर के खनपुरा स्थित किम इंडस्ट्रीज कंपनी में दिनांक 15 अप्रैल की रात किसी अज्ञात चोर द्वारा कंपनी में अंदर घुसकर कंपनी में रखी दो एक्साइड कंपनी की बैटरी आठ बाल्टी आयल दो सीपीयू तथा करीब 200 मीटर वेल्डिंग मशीन की केबल चोरी कर ले जाने संबंधी रिपोर्ट थाना औधोगिक क्षेत्र सतलापुर में दर्ज कराई थी जो फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 119/2023 धारा 457 380 धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी व चोरी गए माल की बरामदगी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर खनपुरा निवासी हसीब खान पिता तौफीक खान उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 26 खनपुरा एवं साहिल खान पिता शकील खान उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 20 मोजमपुरा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त दोनों आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है एवं चोरी गया माल स्वयं के पास से एवं कुछ माल कबाड़ी सैफ अली खान से बरामद कर आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल वारंट बनने से उप जेल गोहरगंज दाखिल किया गया

आरोपियों का विवरण

1, हसीब खान पिता तौफीक खान उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 26 खनपुरा

2, साहिल खान पिता शकील खान उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 20 मोजमपुरा

3, सैफ अली खान पिता ताहिर अली उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 10 शांति नगर मंडीदीप हाल खानपुरा

बरामद माल

2 नग बैटरी 2 सीपीयू 8 नग आयल बाल्टी तथा केवल तार कुल कीमत 84000 हजार रूपए

आरोपियों को पकड़ने में इनकी राही सराहनीय भूमिका

थाना औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी उपनिरीक्षक साबिर मंसूरी एएसआई अशोक तिवारी एएसआई जगदीश सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक राजेंद्र दायमा आरक्षक सुनील लोधी की अहम भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |     पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार     |     रायसेन में CNG की किल्लत: 6 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811