Let’s travel together.

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स उज्जैन से रासुका में गिरफ्तार

0 150

तारकेश्वर शर्मा

इंदौर। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित दया सिंह उर्फ प्यारे सिंह उर्फ एशिलाल झाम निवासी पंजाबी मोहल्ला, राजेंद्रनगर, बैतूल को क्राइम ब्रांच की पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। आरोपित की गिरफ्तारी रासुका के तहत की गई थी। रासुका के तहत वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक पिछले वर्ष नवंबर में आरोपित ने एक मिठाई की दुकान पर पत्र लिखकर राहुल गांधी को जान से मारने और इंदौर में बम धमाके करने की चेतावनी दी थी।
पुलिस ने उस समय दया सिंह को पकड़ा, लेकिन वह जमानत पर छूट गया था। बाद में कलेक्टर ने आरोपित के खिलाफ रासुका का वारंट निकाला, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। जूनी (इंदौर) थाने की पुलिस वारंट को तामिल नहीं करवा पाई। क्राइम ब्रांच को बुधवार को दया सिंह को पकड़ने में सफलता मिली।

नकाबपोश बदमाश ने पिस्टल अड़ाकर युवक को लूटा: विजय नगर थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाश ने युवक को लूट लिया। बदमाश ने पिस्टल अड़ाकर गोली मारने की धमकी दी। सामान छीनने के बाद हाथ ऊंचे करवाए और भगा दिया। पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। घटना बुधवार रात करीब सवा 12 बजे की है। विवेक पुत्र विजय झरबड़े पैदल घर जा रहा था। स्कीम-54 स्थित आनंद सभागृह के पास एक बदमाश आया और आवाज लगाकर युवक को रोका। बदमाश ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। उसने पिस्टल दिखा कर युवक को गोली मारने की धमकी दी। वह विवेक को एक तरफ ले गया और पर्स, मोबाइल व रुपये, एटीएम, आधार कार्ड आदि छीन दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811