Let’s travel together.

मुक्तिधाम के स्मृति उद्यान में देखने को मिले 3 प्रसंग

0 121

– अमरनाथ यात्रा के दौरान दिवंगत हो गए यात्रियों एवं भारत के दोस्त शिंजो आबे की याद में पौधारोपण, दी गई श्रद्धांजलि
– अमरनाथ यात्रा से सकुशल वापसी पर टीम मुक्तिधाम के सदस्य संतोष गुप्ता का किया स्वागत, लगाया पौधा

जीवन में खुशियों की वापसी और अपनों की यादों में किया गया पौधारोपण जीवन पर्यंत हमें उनकी उपस्थिति का एहसास कराता रहता है-मनोज पाण्डे

विदिशा। हमारे जीवन में खुशियों की वापसी और अपनों की याद में किया गया पौधारोपण हमें जीवन पर्यंत उनकी उपस्थिति का एहसास कराता रहता है। उक्त उद्गार मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव पर्यावरणविद मनोज पांडे ने टीम मुक्तिधाम के बहुत सक्रिय सदस्य संतोष गुप्ता की पवित्र अमरनाथ यात्रा से वापसी के दौरान कहे। इसी अवसर पर अमरनाथ यात्रा में बादल फटने के दौरान कालकल्वित हुए अमरनाथ यात्रियों की याद में मुक्तिधाम के स्मृति उद्यान में पौधारोपण किया गया। वहीं दूसरी ओर भारत के सच्चे दोस्त जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की याद में भी स्मृति उद्यान में पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने कहा कि की जीवन का अजीब संयोग है जहां हम वापसी में खुश होकर अपने साथी की खुशी में पौधारोपण कर रहे हैं तो वही दो प्रश्न हमारे लिए बड़े कष्टकारी हैं जब हम अपनी यात्रा पूरी ना करने वाले अमरनाथ यात्रियों के निधन पर पौधारोपण कर रहे हैं और ऐसा ही भारत के एक सच्चे दोस्त शुभचिंतक शिंजो आबे जो अब दुनिया में नहीं रहे उनकी याद में भी हम पौधारोपण करके उनके एहसास को हम हरियाली में सहेजने की कोशिश कर रहे हैं। निश्चित ही जीवन के यह तीन प्रसंग कहीं खुशियां देते हैं तो कहीं उनके जाने के बाद हमारा मन विषाद और दुख से भर जाता है। संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक जिस प्रकार शुक्रवार को दो घटनाएं घटी उससे हम सभी पीड़ा और दर्द का एहसास कर रहे हैं। अमरनाथ यात्री जो अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी याद में यह पौधारोपण भविष्य में वृक्ष बनकर उन्हें ईश्वर के आशीर्वाद के स्वरूप में एहसास कराता रहेगा तो वही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जिस प्रकार भारत आकर भारत के अनेक प्रोजेक्ट मैं आर्थिक सहयोग करने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी शुक्रवार को एक हत्यारे की गोली के शिकार हो गए थे। शनिवार को पूरा भारत उन्हें 1 दिन का राजकीय शोक प्रकट कर रहा है इसलिए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम भारत के ऐसे सच्चे दोस्त के लिए कम से कम उनकी यादों को पर्यावरण में सहेजने की कोशिश करें इसलिए पौधारोपण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुक्तिधाम के स्मृति उद्यान में नीम छोला एवं अमलतास के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकुमार सर्राफ एवं विमलेश सक्सेना ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि प्रेषित की। तो वही टीम मुक्तिधाम के सक्रिय सदस्य संतोष गुप्ता की अमरनाथ यात्रा से सकुशल वापसी पर उनका पुष्प मालाओं से स्वागत भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे संतोष गुप्ता राजकुमार सर्राफ विमलेश सक्सेना सत्यम ताम्रकार खासतौर से मौजूद थे।

न्यूज सोर्स-मनोज पांडे सचिवमुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811