Let’s travel together.

लाडली बहना का सर्वर डाउन, कई घंटों परेशान रहीं महिलाएं

0 57

महिलाएं बोली- मामा अधिकारियों को बोलो की व्यवस्था ठीक करें

– फार्म न भरने से महिलाएं हुई निराश

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत इस समय हितग्राही महिलाओं के फार्म भरने का काम चल रहा है लेकिन शिवपुरी में सर्वर डाउन रहने के कारण महिलाएं परेशान हो रही हैं। कई केंद्रों पर सर्वर डाउन रहने से निर्धारित संख्या में फार्म नहीं भर पा रहे हैं। परेशान महिलाओं को वापस जाना पड़ रहा है। गुरुवार को भी कई केंद्रों पर ऐसे मामले सामने आए जब यहां कई केंद्रों पर सर्वर डाउन रहा और महिलाओं के फार्म नहीं भरा जा सके। फार्म नहीं भर पाने के कारण महिलाओं को वापस जाना पड़ा। कई महिलाओं ने बताया कि वह दो से तीन घंटे तक केंद्रों पर बैठी रही लेकिन फॉर्म नहीं भरा सका। पिछले दो दिन से सर्वर धीमा चल रहा है इसके कारण ऐसी व्यवस्था चल रही है। वहीं दूसरी और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी और इस योजना के नोडल ऑफिसर देवेंद्र सुंदरयाल ने बताया कि प्रदेश स्तर से ही सर्वर डाउन रहने के कारण कुछ फार्म भरने में परेशानी आ रही है लेकिन पूरे जिले में इस समय दो लाख से ज्यादा फार्म अभी तक भरे जा चुके हैं। जो हमारा टारगेट था वह लगभग पूरा होने को है और जिन महिलाओं के फार्म रह गए उनके भी जल्द पूरे फार्म भर दिए जाएंगे।

फार्म न भरने से महिलाएं हुई निराश-

शिवपुरी में दो दिन से लाडली बहना योजना के फार्म भरने में दिक्कत आ रही है। सर्वर डाउन रहने के कारण महिलाएं फार्म नहीं भर पा रही है। इसी कारण कई महिलाओं में नाराजगी है। स्थानीय कई महिलाओं ने बताया कि वह दो दिन से स्कूल और आंगनबाड़ी में बनाए गए केंद्रों पर जा रही हैं लेकिन सर्वर ठप रहने से वह फार्म नहीं भर पा रही। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मांग की है कि स्टेट लेवल पर बात करके सर्वर डाउन होने की जो प्रॉब्लम है उसे दूर किया जाए।

वार्ड दो के केंद्र पर शिक्षक ने मचाया हंगामा-

लाडली बहना योजना के तहत विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्र हितग्राही महिलाओं के फार्म भरे जा रहे हैं। इसी क्रम में शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 शक्तिपुरम खुड़ा पर गुरुवार को एक शिक्षक ने हंगामा खड़ा कर दिया। यहां पर शिक्षक का केंद्र पर ही तैनात नगर पालिका के कर्मचारी से कुछ बात पर विवाद हो गया। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षक स्कूल में ताला डालकर चला गया। यहां पर विवाद की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संबंधित शिक्षक की इस अभ्रदता को लेकर कलेक्टर को पूरी जानकारी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811