श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल
सी के रायसेन
पहली बार हिंदू समाज शिव शक्ति समिति यशवंत नगर अर्जुन नगर रायसेन में पांच दिवसीय हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा सह श्री मारुति नंदन महायज्ञ मंगलवार को धूमधाम भक्ति भाव पूर्वक संपन्न हुआ ।यज्ञ के अंतिम दिन आज देव पूजन,पूर्णाहुति,महा आरती एवं भंडारा का आयोजन किया गया। श्री महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महा त्यागी, आचार्य पंडित नितिन शास्त्री एवं साधु संतों एवं उनके सहयोगी पंडितों की ओर से वैदिक रीति रिवाज से यज्ञ के सारे विधि विधान से संपन्न कराया गया। अंतिम दिन में प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

यज्ञ परिसर में पूर्णाहुति के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं मानस मंडल समिति की मंडली द्वारा 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं हनुमान चालीसा पाठ के बाद श्री अनिल चौरसिया ने भजनों की प्रस्तुति दी जिसमें श्रद्धालु मंत्र मुक्त हो गए और भजन का आनंद लिया।
वृंदावन से पधारी राष्ट्र कथा वाचक श्वेतांबर देवी एवं बाबा कुसमारिया जी पूर्व मंत्री भाजपा भी शामिल हुए। हिंदू समाज शिव शक्ति समिति द्वारा श्वेतांबर देवी जी एवं कुसमरिया जी का फूल माला से भव्य स्वागत किया गया।
देवी जी द्वारा बहुत ही सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी एवं कुसमरिया जी द्वारा अनिल चौरसिया भजन गायक एवं मानस मंडल टीम की बहुत ही प्रशंसा की। मां पीतांबरी देवी की शिष्यों द्वारा श्वेतांबरा देवी जी का फूलमाला से स्वागत कर आशीर्वाद लिया।

इस कार्यक्रम में वृंदावन से पधारी श्वेतांबरा देवी, कुसमारिया जी , अनिल चौरसिया हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष एवं श्री श्री 1008 रामदास महात्यागी जी एवं साधु संत, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एवं यज्ञ को हिंदू समाज शिव शक्ति धाम समिति अर्जुन नगर रायसेन के आयोजन करता शक्ति बघेल एवं उनकी टीम द्वारा यज्ञ को सफल बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका रही।