Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

0 110

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया गांव के मोड़ पर   अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर दीवानगंज पुलिस पहुंचने पर घायलों को सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर तखत सिंह पिता प्रेम सिंह निवासी गंजबासौदा की मौत हो गई। तो वहीं प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल होने पर विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पिता पुत्र भोपाल से अपने घर गंजबासौदा जा रहे थे तभी कुलहड़िया मोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों पिता पुत्र स्कूटी समेत रोड से गिर गए। जिससे ताकत सिंह का सर में गंभीर चोट लग गई तो वहीं प्रेम सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर और दीवानगंज पुलिस की मदद से सांची अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने ताकत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है रोजाना 4 से 5 दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है आसपास के ग्रामीण कई वर्षों से रोड को चार लेन करने की मांग करते आ रहे हैं इसके बावजूद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ येरहा है। 12 महीनौ के अंदर ही भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 35 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। तो डेढ़ सौ से ज्यादा घायल हो चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811