Let’s travel together.

दूसरी शादी करने के लिए पत्नी के साथ मारपीट कर दिया तीन तलाक

110

रतलाम। दूसरी शादी के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर मारपीट करने व तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।स्टेशन रोड थाने पर पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत देकर बताया कि उसका निकाह 28 फरवरी 2021 को मोहम्मद शादाब मंसुरी पुत्र फारूक मोहम्मद मंसूरी निवासी अमरगढ रोड बामनिया तहसील पेटलावद जिला झाबुआ के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही पति व स्वजन मारपीट कर रुपयों की मांग कर मारपीट करने लगे। कुछ दिनों बाद रतलाम में पिता के घर छोड़ दिया था।

पत्नी पर तलाक देने का दबाव बनाया

पति तलाक देकर किसी अन्य महिला से दूसरा निकाह करना चाहता है। घर में आकर मारपीट की, फिर दे दिया तलाक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल को बातचीत करने के बहाने पति शादाब शेरानीपुरा में घर पर आया और तलाक देने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद मारपीट की। बड़े भाई और भांजे ने बीच-बचाव किया।

जान से खत्म करने की दी धमकी

इसके बाद पति शादाब ने बड़े भाई व भानजे के सामने एक साथ तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर कहा कि आज से तेरा-मेरा रिश्ता खत्म हो गया है। मुझे अपनी सूरत मत दिखाना, नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा घटना के दिन पिताजी शहर से बाहर थे। उनके आने के बाद जानकारी देकर अब शिकायत की। पुलिस ने आरोपित शादाब के खिलाफ भादवि की धारा 452, 323, 294, 456, 506 व मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 में प्रकरण दर्ज किया है।

उतरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत

रतलाम। ट्रेन की चपेट में आने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार शाम नामली में जावरा के एक व्यक्ति की डेमू ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई तो रात में नौगांवा स्टेशन पर भी एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।जीआरपी टीआइ लोकेंद्रसिंह के अनुसार 50 वर्षीय रामचंंद्र पुत्र भगवान लाल पाटीदार निवासी नौगांवा ट्रेन से उतरने के संतुलन बिगड़ने से ट्रेक पर जा गिरा व ट्रेन की चपेट में आ गया। रामचंद्र का भाई रुनिजा में रहता है और वह भाई के पास प्रतिदिन आता-जाता है। हादसे की सूचना पर जीआरपी स्टाफ मौके पर गया था और उसे उसी ट्रेन से रतलाम स्टेशन लाकर 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार को मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811