Let’s travel together.

दूसरे राज्य में भी पकड़े गए तो पुराना चालान भरे बिना नहीं छूटेगा वाहन

93

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के लोग दिल्ली या अन्य राज्यों में यातायात के नियम तोड़ने पर पकड़े गए तो मध्य प्रदेश में उनके विरुद्ध बने सभी चालान की रकम भी उन्हें जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर वाहन नहीं छोड़ा जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी जनार्दन ने बताया कि लगभग चार माह में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

प्रदेश में परिवहन विभाग, पुलिस मुख्यालय, नेशनल इंफार्मेशन सेंटर (एनआइसी) मिलकर ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं। चालान जमा नहीं करने वाले वाहनों की जानकारी एनआइसी के सर्वर में दर्ज रहेगी। जैसे ही वाहन का नंबर पुलिस एनआइसी के पोर्टल पर डालेगी, यह पता चल जाएगा कि उसके कितने चालान कहां-कहां लंबित हैं। यह व्यवस्था उन राज्यों के बीच लागू हो पाएगी, जो एनआइसी से जुड़े रहेंगे।

बता दें कि दिल्ली एनआइसी से जुड़ चुका है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब किसी राज्य में वाहन के विरुद्ध कार्रवाई का डर रहता है तो संगठित गिरोह के माध्यम से उसे अन्य राज्य में भेज दिया जाता है। ज्यादातर के विरुद्ध अपराध चालान जमा नहीं करने, चोरी के वाहन, पंजीयन रद होने के होते हैं। यह व्यवस्था लागू होने के बाद इस तरह की गड़बड़ी काफी हद तक रुकने की उम्मीद है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि एक-एक कर सभी राज्य इस व्यवस्था से जुड़ जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811