Let’s travel together.

सड़क पर बैठीं महिलाएं, कहा जब तक दुकान नहीं हटती हम यूं ही बैठे रहेंगे

0 333

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी तहसील के ग्राम साईंखेड़ा में खुल रहीं शराब दुकानों को लेकर अब प्रदर्शन बढ़ते जा रहे हैं। कहीं हाइवे किनारे तो कहीं गली मोहल्लों में शराब ठेकेदार मनमर्जी से दुकानें खोलकर व्यवसाय कर रहे हैं, आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को हो रही परेशानी से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। शुक्रवार को सिलवानी तहसील के ग्राम सांईखेड़ा में भी आज एक ऐसा ही मामला देखने को मिला मोहल्ले में खुली शराब दुकान के विरोध में महिलाएं राजमार्ग 15, सागर-बरेली मुख्य मार्ग पर बैठ गईं।

उनका कहना है कि जब तक यहां से शराब दुकान नहीं हटाई जाती वे यूं ही सड़क पर बैठी रहेंगीं। सड़क जाम करने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई हैं, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा इन महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया जा रहा है, लेकिन महिलाएं मानने को तैयार नहीं है। महिलाओं का यह भी कहना है कि शराब ठेकेदार के द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने तत्काल यहां से शराब दुकान हटाए जाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811