पुतला दहन कों लेकर कांग्रेस की पुलिस से खींचतान, कैलाश विजयवर्गीय के औकात’ बयान पर भड़के कार्यकर्ता; मंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन
शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेगमगंज ने आज मध्य प्रदेश में व्याप्त आर्थिक बदहाली और तीन मंत्रियों के विरोध में पुतला दहन किया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा के मंत्री विभिन्न घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन अभी भी सत्ता में बने हुए हैं। पार्टी ने भाजपा संगठन और शासन पर जनता का अपमान करने वाले मंत्रियों को पद से न हटाने का आरोप लगाया।
मंत्री राजेंद्र शुक्ला को बच्चों की मौत का जिम्मेदार बताया- कांग्रेस प्रदर्शन में मंत्री राजेंद्र शुक्ला को छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया। वहीं, मंत्री विजय शाह पर भारतीय सेना की कैप्टन के प्रति अपशब्द कहने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर के भागीरथपुरा में नगर निगम की टूटी पेयजल पाइपलाइन में गंदे नाले का दूषित पानी मिलने और उसे पीकर सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने और 32 नागरिकों की मौत का जिम्मेदार बताया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेगमगंज ने इन तीनों मंत्रियों – राजेंद्र शुक्ला, विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके पुतले जलाए। कांग्रेस ने इसे प्रदेश की जनता का घोर अपमान बताया।

पुलिस और कांग्रेस में हुई खींचतान –
कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक निवास से पैदल मार्च करते हुए भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नया बस स्टैंड पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया और मंत्रियों के खिलाफ पुतला दहन किया गया। जहां पर मौजूद पुलिस बल द्वारा पुतला दहन को रोकने के लिए मुस्तैदी की गई थी, लेकिन पुतला दहन को नहीं रोक सकी और कांग्रेस और पुलिस बल में खींचतान हो गई एवं पुलिस पुतले को बचाने की कोशिश करती रही। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, रविन्द्र पटेल, प्रकाश पटेल, एड. राजेश यादव, नवलकिशोर बब्लू यादव, संजय राय, किशोर तिवारी, सौरभ शर्मा, नीरज यादव, सैतान साहू, शाकिर मंसूरी, पवन दुबे, प्रदीप कारोलिया, आदित्य पटेल, शिव सेन, आयुष्मान पठ्या, बासू समैया, अभिनय श्रीवास्तव, जयकरन लोधी आदि सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।