Let’s travel together.

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम बिक रही बैध अबैध शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी की संयुक्त कार्यवाही

0 209

विनोद साहू बाड़ी रायसेन।

मध्यप्रदेश में शराब की पहुँच आज गाँव गाँव और चार टपरों तक हो चुकी । जो नौनिहाल बच्चों को शराब की लत उनके सुनहरे भविष्य को नशे में डुबोकर असमय ही खत्म कर रही हैं ।

गाँव गाँव बैठा दिया शराब ठेकेदार ने गद्दीदारों को
मध्यप्रदेश सरकार ने भले ही नर्मदा किनारे से शराब दुकान पाँच किलोमीटर की सीमा तय की लेकिन शराब ठेकेदार ने दुकान तो बंद कर दी लेकिन गाँव गाँव अपनी शराब बिकवाने के लिए हर गाँव के चारों कोनों पर गद्दीदारों को कमीशन पर बैठा दिया , हालात तो यहाँ तक बिगाड़ दिए कि गाँव की गोली बिस्किट की दुकानों पर देशी अंग्रेजी शराब के साथ ही ठंडी वीयर कलारी से कम कीमत पर उपलब्ध करा रहे हैं ।

वाणिज्य कर विभाग के नियम टाँगे खूँटी पर ।
बर्ष 2023-24 की नई आबकारी नीति में शराब दुकानों के आहतों को बंद किये गए बही वाणिज्य कर विभाग ने इन शराब दुकानों को हाईवे से 220 मीटर की दूरी तय की और सड़क पर किसी भी तरह का कोई विज्ञापन साइनबोर्ड नहीं लगा सकते । लेकिन यह नियम महज कागजी आदेश भर हैं जिनका जमीनी हकीकत से दूर दूर तक का कोई सरोकार नहीं हैं ।
बाड़ी हाईवे के पर कम्पोजिट शराब दुकान हाईवे पर खुलने के साथ ही हाईवे के डिवाइडर पर ही शराब दुकान का साइनबोर्ड लगा दिया जो बाहन चालकों को दूर से आर्कषित कर देता है कि मंजिल कुछ ही कदम दूर हैं । इससे अब हाईवे पर सड़क हादसों में और बढौतरी होगी ।

आहतों की कमी हुई पूरी
भले ही कोई टीनशेड या पक्के आहते बंद हो गये हो लेकिन शराब कारोबारी हर नियम का तोड़ निकाल ही लेते हैं इसलिए उन्होंने अपनी शराब दुकानें ढावों के नजदीक खोल दी जिससे ढावें संचालकों को परेशानी हो रही हैं क्योंकि पहले ढावों पर भी शराब उपलब्ध रहती थी और बह शराब से अच्छी खासी कमाई भी करते थे लेकिन अब ढावों के पास शराब दुकान खुलने से शराब के शौकीन शराब खरीदकर बीच डिवाइडर पर बैठकर पीने के बाद ढावें पर खाना खाकर चलते बनते हैं ।

पुलिस व आबकारी की संयुक्त कार्यवाही में लाहन नष्ट

नवीन शराब ठेकेदार ने आबकारी और पुलिस के सहयोग से एक सप्ताह में यह दूसरी बार बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया
थाना बाड़ी सुल्तानपुर भारकच्छकलां की पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर क्षेत्र में अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई जिसमें सिंधीकैंप सहित विभिन्न स्थानों पर बरामद हुए लगभग 2 से ढाई हजार लीटर लहान को नष्ट किया गया एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811