Let’s travel together.

तमन्ना के शतक से भोपाल ने नर्मदापुरम को हराया

98

भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत जेएस आनंद सीनियर महिला लिमिटेड ओवर का मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भोपाल संभाग विरुद्ध नर्मदापुरम संभाग के बीच मैच खेला गया। भोपाल संभाग के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भोपाल टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 279 रनों का स्कोर बनाया। भोपाल संभाग से बल्लेबाजी में तमन्ना निगम ने शानदार 96 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 103 रनों की शतकीय पारी खेली। राहिला फिर्दोष ने आठ चौकों की मदद से 73 रन बनाए। प्रीति यादव ने 7 चौकों के साथ 42 रन बनाए। अंशुलिका सिंह ने 20 रनों का योगदान दिया। नर्मदापुरम संभाग से गेंदबाजी करते हुए अनामिका रघुवंशी ने 3 विकेट, पल्लवी यादव ने 2 विकेट एवं कल्याणी यादव ने 1 विकेट लिया। जवाब में नर्मदापुरम संभाग बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी। उसकी ओर से अनन्या दुबे ने 33 रन, कल्याणी यादव ने 31 रन, एवं अनामिका रघुवंशी के 22 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी। भोपाल संभाग से गेंदबाजी करते हुए पलक वशिष्ठ ने 4 विकेट , प्रीति यादव ने 2 विकेट एवं निकिता सिंह ने एक विकेट प्राप्त किया। इस तरह भोपाल संभाग में नर्मदापुरम संभाग को 157 रनों से हराया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने वाली भोपाल संभाग की तमन्ना निगम को दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811